सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

NCRB के आंकड़े बता रहे है मिशन शक्ति की असलियत, महिला अपराध चरम पर - अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति को शुभकामनाएं देते हुए योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार एक तरफ नारी सशक्तिकरण की बात करती है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अपराध इस समय अपने चरम पर है।

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Mar 8 2021 10:42PM

(इनपुट- शैलेन्द्र पांडे, लखनऊ)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति को बधाई देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा से ही महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान,स्वास्थ्य रोजगार के लिए प्रतिबद्ध है।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पिछले ही दिनों में कुछ महिलाओ के साथ हिंसक अपराधों मे काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। नेशनल क्राइम ब्यूरो का हवाला देते हुए कहां की उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के साथ पुलिस चौकी में तैनात दो सिपाहियों समेत चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा और जनपद देवरिया के थाना चौरी चौरा अंतर्गत एकमहिला का गला दबाकर हत्या कर दिया गया जनपद एटा मे एक घर में घुसकर महिला के दुष्कर्म किया गया  जनपद आगरा के थाना बाह में घर में घुसकर मां बेटी की हत्या कर दी गई और उसकी भाभी पर जानलेवा हमला किया गया भाजपा की सरकार में प्रदेश में हर रोज बहन बेटियों की अस्मत लूटी जा रही है। 

अखिलेश यादव यही नही रुके और योगी आदित्यनाथ पर हमला जारी रखते हुए कहा की मुख्यमंत्री के शासनकाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की एक बानगी ताजनगरी आगरा में भी दिखाई दी जहां हर दिन 16 महिलाएं उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। भाजपा सरकार में पुलिस का इस्तेमाल सिर्फ विरोधियों को फंसाने के लिए हो रहा हैं।तो महिलाएं कैसे सुरक्षित होंगी? समाजवादी पार्टी की सरकार ने महिलाओं के सम्मान-सुरक्षा के लिए जो कदम उठाए थे भाजपा सरकार ने उन पर भी स्याही डाल दी है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार