सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी की रैली, केजरीवाल बोले- पैसा दिल्ली तक जाता है...सरकार बदलनी पड़ेगी

केजरीवाल ने कहा कि मेरा बेटा भी कल को बदमाशी करेगा तो उसे छोडूंगा नहीं। आज तक इन्होंने अपने मंत्री को कभी जेल भेजा। पैसा दिल्ली तक जाता है।

Geeta
  • May 29 2022 2:34PM

आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली रैली 'अब बदलेगा हरियाणा' आज कुरुक्षेत्र में की। बता दें कि मंच को केवल अरविंद केजरीवाल की फोटो और बैनर से सजाया गया। वहीं इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में भी फ्री बिजली चाहिए तो सरकार बदलनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारा स्वास्थ्य मंत्री पैसे मांग रहा था। कोई ओर पार्टी होती तो पार्टी फंड में पैसा जमा करवा लेता। हमनें उस मंत्री को बर्खास्त करके जेल भेज दिया। दिल्ली में मेरा मंत्री राशन वाले से पैसे मांग रहा था। किसी को नहीं पता था, मैंने तुरंत अपने मंत्री को सीबीआई के हवाले कर दिया।

केजरीवाल ने कहा कि मेरा बेटा भी कल को बदमाशी करेगा तो उसे छोडूंगा नहीं। आज तक इन्होंने अपने मंत्री को कभी जेल भेजा। पैसा दिल्ली तक जाता है। दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म किया। नगर निकाय चुनावों में अपनी ताकत दिखा दो, निगम को भी झाडू से साफ करेंगे और 2024 में पूरे हरियाणा को भ्रष्टाचार से साफ करेंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा और पंजाब के किसानों ने अंहकारी सरकार को झुका दिया। 36 बिरादारिया और सारे धर्म के लोगों ने मिलकर आंदोलन एक साल तक लड़ा। ठंड, गर्मी में किसान डटे रहे। अंहकार तो रावण का भी नहीं चला। इन्हें घमंड हो गया था।

केजरीवाल ने कहा कि त्रेता युग में रामचंद्र में रावण का, द्वापर युग में कृष्ण ने कंस और कलयुग में किसानों ने भाजपाईयों का घमंड तोड़ा है। किसान भाईयों को बधाई देना चाहता हूं। मैं सीधा सादा आदमी हूं। दिल्ली के सरकारी स्कूल शानदार हो गए। 4 लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी में दाखिला लिया है। ट्रंप की पत्नी हमारे स्कूल देखने आई।

सीएम ने कहा कि मोदी ने ट्रंप की पत्नी को बहुत समझाया, मैं भाजपा वालों के स्कूल दिखा दूंगा। परंतु वो दिल्ली के स्कूल देखने आई और प्रंशसा की। खट्‌टर के स्कूल को कौन देखने आया। श्री लंका वाला कोई देखने भी नहीं आया। भाजपा अपने बच्चों को विदेश भेजती है, आप के बच्चों को दंगा करवाने के लिए तैयार करेंगे।

सीएम ने कहा कि हरियाणा में सभी पेपर लीक हो जाते हैं। पुलिस भर्ती, एचएसएससी, पटवारी, टीजीटी भर्ती, डेंटल सर्जन भर्ती का पेपर लीक हो गया। खट्‌टर एक पेपर नहीं करवा सकता वो सरकार क्या चलाएंगा। अभी गुजरात गया था, वहां पर भी पेपर लीक हो रहे हैं, भाजपा की सरकार है।

केजरीवाल ने कहा कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भाजपा का नाम पेपर लीक करवाने के लिए लिखा जा रहा है। भिवानी में पवन नामक युवक ने आर्मी की भर्ती बंद होने के कारण आत्महत्या कर ली। मैं कल पीएम को पत्र लिखकर भर्ती शुरू करवाने का अनुरोध करूंगा।

सरकार बदलनी पड़ेगी...

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार