सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

उज्जैन चौरासी महादेेव, नव-नारायण एवं सप्तसागर की यात्रा संपन्न

भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोर मुंडला के नेतृत्व में उज्जैन के चौरासी महादेेव, नव-नारायण एवं सप्तसागर की यात्रा संपन्न

अतुल उपाध्याय नागदा जिला उज्जैन म.प्र. मो .9993339356
  • Jul 24 2023 10:48PM
उज्जैन। यात्रा संयोजक व भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुण्डला के नेतृत्व में चौरासी महादेव व नौ नारायण की दो दिवसीय यात्रा संपन्न हुई। दिनांक 21 जुलाई को प्रातः 7.00 बजे अगस्तेश्वर महादेव मंदिर हरसिद्धि से यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा में सेकड़ो की संख्या में भक्तजन दो पहिया एवं चौ पहिया वाहनों से शामिल हुए। दोपहर को यात्रा का विश्राम वेदेही वाटिका, खाकचौक पर रखा गया, जहां यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के भोजन प्रसादी की व्यवस्था थी। तत्पश्चात यात्रा पुनः अगले पढ़ाव की ओर बढ़ते हुए शाम 5.00 बजे अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर प्रथम दिवस का समापन किया गया। द्वितीय दिवस दुर्देश्वर महादेव मंदिर, जैथल से प्रारंभ हुई व दोपहर का विश्राम करोहन में कायावरोणेश्वर महादेव पर रखा गया। तत्पश्चात यात्रा बिल्केश्वर होते हुए महाकाल मंदिर दर्षन कर अगस्तेष्वर महादेव मंदिर पर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा में मुख्य रूप से डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, गणपत डाबी, तेजसिंह राठौर, नारायणसिंह, ईश्वरसिंह कराड़ा, विश्रामसिंह कराड़ा, नरेन्द्रसिंह जलवा, महेन्द्रसिंह अमरपुरा, अमरसिंह पटेल, अजीता परमार, जयप्रकाश त्रिवेदी, लाखनसिंह राठौर, अरविंदसिंह सोलंकी, देवनारायण जायसवाल, ईश्वर आंजना उपस्थित थे। यात्रा का राजपाल सिंह सिसौदिया, सचिन सक्सेना, अंतरसिंह देवड़ा, शिवलाल बोराना, नाहरसिंह पंवार, धर्मेश जायसवाल, पुष्पा चौहान, उमेश जाट, रामबाबू पाटीदार, राजपाल सिंह राठौर, अभय टोंग्या, अखिलेश उपाध्याय, ईष्वर पटेल, रामप्रसाद पण्ड्या, कुलदीपसिंह राठौर, दिलीप मोदी, कैलाश विपट, वासुदेव पाण्डे, लाखनसिंह राठौर, हेमन्त आंजना द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया। यात्रा संयोजक बहादुरसिंह बोरमुण्डला ने श्रद्धालुओं को दो दिवसीय यात्रा में सम्मिलित होने पर धन्यवाद दिया, और बताया कि महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित चौरासी महादेव की यात्रा व पूजा अर्चना श्रावण मास में करने का अपना एक अलग महत्व है। चौरासी महादेव के दर्षन मात्र से सभी दोषों का निवारण होता है। अंत में यात्रा सह-संयोजक सुमेरसिंह कालूहेड़ा ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी गजेन्द्र परमार ने दी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार