सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सरकार ने लॉन्च किया 'Mausam' ऐप, मिलेगी 450 शहरों के मौसम की सटीक जानकारी

मौसम के अपडेट को आसानी से समझने के लिए कलर्स का सहारा लिया गया है। ऐप पर मौसम की जानकारी तीन कलर रेड, येलो और ऑरेंज में भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही मौसम के खतरनाक होने पर चेतावनी भी जारी होगी।

Abhishek Lohia
  • Aug 1 2020 11:46AM
मौसम की जानकारी लोगों तक पहुंच सके इसके लिए सरकार ने एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए शहर के मौसम के पूर्वानुमान और अन्य सूचनाएं मिलेंगी। इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मिलकर यह ऐप तैयार किया है। इसकी शुरुआत पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने की। ‘मौसम’ ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

सरकार के दावे के मुताबिक यह ऐप फिलहाल 200 शहरों के मौसम का हाल बताएगा लेकिन अगले 7 दिनों में भारत के करीब 450 शहरों के मौसम पूर्वानुमान की रिपोर्ट जारी करना शुरू कर देगा। इस ऐप पर 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान दिया जाएगा। इस ऐप पर दिन में 8 बार सूचनाएं अपडेट की जाएंगी।

मौसम के खतरनाक होने पर मिलेगी चेतावनी
मौसम के अपडेट को आसानी से समझने के लिए कलर्स का सहारा लिया गया है। ऐप पर मौसम की जानकारी तीन कलर रेड, येलो और ऑरेंज में भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही मौसम के खतरनाक होने पर चेतावनी भी जारी होगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार