सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

uttarakhand: उत्तराखंड और यूपी में 21 साल से चल रहा विवाद हुआ ख़त्म.....सीएम योगी और धामी की बैठक में हुई ये बात

बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि बैठक में दोनों राज्यों के बीच 21 साल से चल रहा विवाद खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा दिल दिखाते हुए विवादों के निपटारे पर अपनी सहमति दी है। दोनों राज्य बड़े भाई-छोटे भाई जैसे हैं। इस निर्णय से दोनों ही राज्यों के लोगों को उनका हक मिलेगा।

shanti
  • Nov 18 2021 2:40PM
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में 21 साल से चल रहा विवाद आज दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने एक बैठक में ख़त्म कर दी। बता दें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लखनऊ के दौरे पर हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर आज मुलाकात की। जिसमें दोनों मुख्यमंत्रियों ने इस चल रहे विवाद पर चर्चा की। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने राज्य के अफसरों के साथ बैठक की।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि बैठक में दोनों राज्यों के बीच 21 साल से चल रहा विवाद खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा दिल दिखाते हुए विवादों के निपटारे पर अपनी सहमति दी है। दोनों राज्य बड़े भाई-छोटे भाई जैसे हैं। इस निर्णय से दोनों ही राज्यों के लोगों को उनका हक मिलेगा।

उन्होंने बताया कि 5700 हेक्टेयर भूमि पर संयुक्त सर्वे होगा। जो जमीन यूपी के काम की है वो यूपी को मिल जाएगी शेष उत्तराखंड को मिल जाएगी। यूपी सरकार बनवास-किच्छा बैराज का पुननिर्माण कराएगी। हरिद्वार का होटल उत्तराखंड को मिल जाएगा। किच्छा में बस स्टॉप की जमीन उत्तराखंड को मिल जाएगी।

आपको बता दें यूपी सरकार ने वाटर स्पोर्ट को भी शुरू करने की अनुमति दे दी है। जबकि कुछ मुद्दों के निपटारे के लिए 15 दिन का समय मांगा गया है। यूपी सरकार उत्तराखंड कोर्ट में चल रहे मुकदमें वापस लेगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 दिन बाद सभी परिसंपत्तियों के विवाद हल हो जाएंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार और धन्यवाद करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के बीच छोटे-बड़े भाई के संबंध हैं। मेरा यूपी से पुराना रिश्ता है। मेरे सभी शैक्षणिक दस्तावेज यूपी के हैं। योगी जी ने दिल खोलकर हमारी बातों को माना। हमारा मकसद सभी का सम्मान और सभी का विकास है।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार