सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP By-Election Result 2020 LIVE: भाजपा को छह सीटों पर बढ़त, मल्हनी सीट पर सपा उम्मीदवार आगे

बांगरमऊ विधानसभा सीट पर 25वें राउंड में भाजपा आगे, घाटमपुर विधानसभा सीट 26वें राउंड में बीजेपी आगे, टूंडला विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी साढ़े 16 हजार वोटों से आगे

Abhishek Lohia
  • Nov 10 2020 8:39AM

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, यूपी की 7 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 5-6 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी को 1-2 विधानसभा सीट मिल सकती है. गौरतलब है कि फिरोजाबाद की टूंडला, अमरोहा की नौगांवा, कानपुर नगर की घाटमपुर, उन्नाव की बांगरमऊ, जौनपुर की मल्हनी और देवरिया सदर के साथ-साथ बुलंदशहर सीट पर उपचुनाव हुआ था.

एग्जिट पोल के परिणामों के मुताबिक, यूपी के चुनावी सेमीफाइनल में बीजेपी बाजी मारती नजर आ रही है. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, यूपी की 7 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 5-6 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है. वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी को 1 से दो विधानसभा सीट पर जीत मिल सकती है. अगर वोट शेयर की बात करें तो एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक यूपी में बीजेपी को 37 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं. जबकि राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी (एसपी) को 27 फीसदी वोट मिले हैं.

Uttar Pradesh By-Election Results 2020 LIVE Updates उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। देवरिया की सदर, टूंडला और उन्नाव की बांगरमऊ, बुलंदशहर, घाटमपुर व नौगावां सादात सीट पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर उलटफेर देखने को मिला है। यहां आगे चल रहे निर्दलीय प्रत्याशी अब पीछे हो गए हैं। सपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

UP By-Election Result 2020 LIVE

बांगरमऊ विधानसभा सीट पर 25वें राउंड में भाजपा आगे
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की 25वें राउंड की मतगणना जारी। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 25वें राउंड में भाजपा के श्रीकांत कटियार को 48323 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 23649, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 30215, बसपा के महेश पाल को 12233 मत मिले हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी 18108 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की आरती दूसरे नंबर पर हैं।

घाटमपुर विधानसभा सीट 26वें राउंड में बीजेपी आगे
26वें राउंड में भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 46663 वोट मिले हैं। बसपा के कुलदीप संखवार को 28027 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत कोरी को 17075 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कृपाशंकर को 24597 वोट मिले हैं। बीजेपी  प्रत्याशी उपेंद्र पासवान बीएसपी प्रत्याशी कुलदीप संखवार से 18636 वोटों से आगे चल रहे हैं।

टूंडला विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी साढ़े 16 हजार वोटों से आगे
टूंडला उपचुनाव की मतगणना में 39वें चरण में भी भाजपा को बढ़त बरकरार है। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर को 70528 वोट मिले हैं, सपा के महाराज सिंह धनगर को 53784वोट मिले हैं। बसपा के संजीव चक को 39656 वोट मिले हैं। भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर 16,744 वोट से आगे चल रहे हैं।

बुलंदशहर में 25 राउंड पूरे, भाजपा को बड़ी बढ़त
बुलंदशहर में 25 चरण पूरे हो गए हैं। अभी भी भाजपा प्रत्याशी को बढ़त बरकरार है। 25वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 80356 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 58128 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 6742 वोट प्राप्त हुए हैं। 

देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में चौथे चरण में भी भाजपा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि अपने निकटतम उम्मीदवार सपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 1881, सपा को 1663 व बसपा के अभय नाथ त्रिपाठी को 940 वोट मिले हैं।

उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड में भाजपा श्रीकांत कटियार को 3809 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के सुरेश पाल को 2462, कांग्रेस की आरती बाजपेई को 1350, बसपा के महेश पाल को 965 मत मिले हैं।

जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट पर ईवीएम के वोटों की मतगणना जारी है। यहां से निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह सपा के लकी यादव से 78 वोटों में आगे चल रहे हैं। धनंजय सिंह को 812 वोट मिले हैं, जबकि सपा के लकी यादव को 734, बसपा के जयप्रकाश दुबे को 482 और भाजपा के मनोज सिंह को 271 वोट मिले हैं।

कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के कुलदीप संखवार आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में कुलदीप संखवार को 1341 वोट मिले हैं। भाजपा के उपेंद्रनाथ पासवान को 1169 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत कोरी को 950 वोट मिले हैं।

उत्तर प्रदेश में 4 सीटों पर बीजेपी, दो सीटों पर सपा और एक सीट पर बसपा आगे है. 

प्रथम चक्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी 533 मतों से आगे
देवरिया की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना में प्रथम चक्र का रुझान सामने आ गया है। इसमें भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि अपने निकटतम उम्मीदवार सपा प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से 533 मतों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 1883,  सपा को 1350 व बसपा को 1183 वोट मिले हैं।

घाटमपुर विधानसभा सीट: सभी फोटोग्राफर्स को मतगणना स्थल पर जाने रोका 
घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। मतगणना स्थल पर जाने के लिए सभी फोटोग्राफर को रोका गया है, अभी तक अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार