सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

अमेरिका : रोड आईलैंड के प्रोविडेंस में गोलीबारी की घटना में नौ लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

उन्होंने कहा कि कई बंदूकों का इस्तेमाल किया गया। यह घटना दो समूहों के बीच पहले से चल रहे विवाद का नतीजा है, इन समूहों के बारे में अधिकारी जानते थे।

Sudarshan News
  • May 15 2021 1:37AM
अमेरिका के रोड आईलैंड की राजधानी प्रोविडेंस में गोलीबारी की घटना में नौ लोग घायल हो गये। पुलिस का मानना है कि शहर में यह गोलीबारी की अब तक की सबसे बड़ी घटना है। प्रोविडेंस पुलिस प्रमुख कर्नल हग टी क्लेमेंट्स ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे हुई गोलीबारी की इस घटना में घायल नौ लोगों में से तीन की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि कई बंदूकों का इस्तेमाल किया गया। यह घटना दो समूहों के बीच पहले से चल रहे विवाद का नतीजा है, इन समूहों के बारे में अधिकारी जानते थे।

क्लेमेंट्स ने बताया कि पहले एक घर को निशाना बनाकर वाहन से गोली चलायी गयी, इसके बाद घर में मौजूद व्यक्ति या लोगों ने जवाबी गोलीबारी की। घटना दक्षिण पूर्वी इलाके वाशिंगटन पार्क में हुई। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। क्लेमेंट्स ने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। जांच अधिकारी अस्पताल में पीड़ितों से पूछताछ कर रहे है। पीड़ितों की उम्र 19 और 25 साल के बीच है। उनकी पहचान उजागर नहीं की गयी है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार