सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UPPSC Result 2018: UP लोक सेवा आयोग ने PCS 2018 के परिणाम किए घोषित

कुल 988 पदों के लिए हुई इस भर्ती में 976 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। योग्य अभ्यर्थी ना मिलने से 12 पद खाली रह गए हैं। पीसीएस 2018 में अनुज नेहरा ने टॉप किया है। जबकि संगीता ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

Abhishek Lohia
  • Sep 11 2020 11:57PM
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस 2018 के नतीजों की घोषणा कर दी है। कुल 988 पदों के लिए हुई इस भर्ती में 976 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। योग्य अभ्यर्थी ना मिलने से 12 पद खाली रह गए हैं। पीसीएस 2018 में अनुज नेहरा ने टॉप किया है। जबकि संगीता ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
यूपीपीएससी पीसीएस 2018 टॉपर

रैंक                    नाम                             निवास 
1                  अनुज नेहरा                  पानीपत, हरियाणा 
2                   संगीता राघव                 गुरुग्राम, हरियाणा
3                   ज्योति शर्मा                   मथुरा, उत्तर प्रदेश 
4                   विपिन कुमार                 जालौन, उत्तर प्रदेश 
5                  कर्मवीर केशव                 पटना, बिहार  

बता दें कि पीसीएस-2018 का इंटरव्यू बीते 25 अगस्त को पूरा हो चुका था। जिसके बाद से ही जल्द परिणाम घोषणा का इंतजार किया जा रहा था। पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 22 सितंबर से शुरू होनी है। पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा इस बार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की तर्ज पर आयोजित की गई थी।

पीसीएस-2018 के तहत 988 पदों पर भर्ती होनी था। हालांकि इंटरव्यू 984 पदों के लिए आयोजित किया गया। सहायक नगर आयुक्त के एक रिक्त पद और लेखाधिकारी (नगर विकास विभाग) के तीन रिक्त पदों का चयन केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर होता है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अक्तूबर 2019 में आयोजित की गई थी, जिसमें 16738 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 2669 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।

एसीएफ/आरएफओ रिजल्ट भी इसी माह आने के आसार
सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2017 का अंतिम चयन परिणाम भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इसी माह जारी कर सकता है। एसीएफ/आरएफओ का इंटरव्यू एक से चार सितंबर तक आयोजित किया गया था।

एसीएफ/आरएफओ के 137 पदों पर चयन होना है, जिनमें सामान्य चयन के 65 और विशेष चयन के 72 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 10 से 24 सितंबर 2018 तक आयोजित की गई थी, जिसमें 1819 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 333 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार