सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

क्या मां बनने वाली हैं ऑन स्क्रीन की ये 'छोटी बहू', खुद अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा.

इंटरव्यू में रुबीना ने अपने मुंबई से हिमाचल प्रदेश के सफर के बारे बताया खुले आसमान के नीचे बीते तो शायद इस वक्त को काटना और आसान जाएगा।

Entertainment Desk
  • Jul 11 2020 1:15PM

'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' और 'छोटी बहू' जैसे सीरीयल में काम करने वाली अभिनेत्री रुबीना दिलैक महामारी के चलते इन दिनों अपने घर ही समय बीता रही हैं। लॉकडाउन में रूबीना ने तय किया था कि वो अपना सारा समय परिवार के साथ बिताएंगी। इसलिए अभिनेत्री अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ हिमाचल प्रदेश के एक गांव चोपाल में चली गईं, हाल ही में रुबीना ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की।


बता दे कि इंटरव्यू में रुबीना ने अपने मुंबई से हिमाचल प्रदेश के सफर के बारे बताया खुले आसमान के नीचे बीते तो शायद इस वक्त को काटना और आसान जाएगा। पिछले दिनो से रूबीना और अभिनव अपने घर हिमाचल जाने की सोच रहे थे। 
वो दोनों अपने घर जाने की कोशिश कर रहे थे। फाइनली ढाई महीने बाद अब रूबीना अपने पति के साथ घर चली गई हैं। वो दोनों फ्लाइट से मुंबई से लुधियाना पहुंचे। इसके बाद लुधियाना से हिमाचल तक उन्होंने बाई रोड यात्रा की और फाइनली अपने घर चले गए। अभिनेत्री ने बताया कि कि हिमाचल उनका गांव है और वो ग्रीन जोन है और इन दिनों फ्रूट सीजन है। उनके पास फार्म्स हैं तो वह खुले आसमान के नीचे अपना समय बीता रही हैं।


कुछ दिनों पहले रुबीना से जुड़ी खबरे आ रही थी खि उन्होने सीरियल 'जग जननी मां वैष्णो देवी' में काम करने से मना कर दिया। क्योंकि वह प्रेग्नेंट हैं। इस खबर को रूबीना ने अफवाह बताते हुए कहा कि वो प्रेग्नेंट हैं और वो मां बनने वाली हैं ये बस अफवाहें हैं।


साथ ही रूबीना ने कहा कि अभी फिलहाल वह इस बारे में कुछ नहीं सोच रही हैं। लेकिन,  भविष्य में वह जरूर फैमिली प्लानिंग करेंगी। इसके साथ ही उनके फैन्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी तो वही रूबीना ने उन्हें धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब कभी भी ये खुशखबरी उनकी जिदंगी में आएगी तो वह अपना हर सुख-दुख अपने फैंस के साथ सांझा करेंगी।


इसी के साथ रुबीना ने कहा कि छोटे परदे पर शायद इस साल वह ना दिखें, पर अगर कोई अच्छा मौका मिलेगा तो जरूर उसे कंसीडर करेंगी। 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार