सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

विजय दिवस : पाकिस्तान की 'कायरता' पर भारत के 'शौर्य' की 50वी वर्षगांठ आज, जाने कैसे भारत से डर के काँपा था 'आतंकिस्तान'

दुनिया के इतिहास में इतने बड़े केवल दो ही surrenders हुए हैं, पहला Leningrad में और दूसरा Bangladesh में। विजय दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93 हजार पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।

Kartikey Hastinapuri
  • Dec 16 2021 8:58AM

भारत और भारत के शौर्यगाथा विश्व के हर कोने में प्रसिद्ध है। हिन्द की सेना हमेशा से ही अपने दुश्मनो के दांत खट्टे करने का हौसला और शौर्य रखती है।  ऐसे ही एक विजय और शौर्य की घटना हुई थी 16 दिसंबर 1971 में। 1971 मे भारतीय सैनिको के पास अत्याधुनिक हथियार तो नहीं थे, लेकिन दुश्मनो को  परास्त कर देने वाला हौसला और ताक़त जरूर थी।  जिसके कारण भारत ने पाकिस्तान की सेना को इस हद तक ला कर खड़ा कर दिया कि पाकिस्तानी सेना ने खुद आत्मसमर्पण कर दिया। 

आज 16 दिसंबर का दिन भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों से अंकित है. आज का दिन देश के वीर जवानों को सलाम करने के लिए है. वे जवान जिन्होंने 1971 में अपना पूरा दम लगाकर पाकिस्तान को शिकस्त दी थी. पाकिस्तान पर भारत की जीत का जश्न आज के दिन विजय दिवस नाम से मनाया जाता है.

विजय दिवस वीरता और शौर्य की मिसाल है. बताया जाता है कि 1971 के उस युद्ध में हमारे 3900 सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे, जबकी 9851 घायल हुए. इस युद्ध में उत्तर प्रदेश के भी कई बहादुर बेटे अपने देश के लिए लड़े पढ़िए 1971 के युद्ध में पाक को धूल चटाने वाले मां भारती के वीरों की विजयगाथा...

क्या है विजय दिवस का सुनहरा अध्याय ?

विजय दिवस क्यों मनाया जाता है? विजय दिवस 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93 हजार पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।

इसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। पूर्वी पाकिस्तान (आज बांग्लादेश) में पाकिस्तानी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने भारत के पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। 16 दिसंबर की शाम जनरल नियाजी ने आत्मसमर्पण के कागजों पर हस्ताक्षर किए। भारत युद्ध जीता। हर साल इस दिन को हम विजय दिवस के रूप में मनाते हैं।

भारत की महनत से पूर्वी पाकिस्तान को आजादी मिली थी और एक नए देश का गठन हुआ, जिसे आज हम बांग्लादेश के नाम से जानते हैं. पूर्वी पाकिस्तान (आज बांग्लादेश) में पाकिस्तानी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने भारत के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने हार मान ली थी.

नियाजी की आंखों में थे आंसू

शाम के साढ़े चार बजे लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा हेलिकॉप्टर से ढाका हवाई अड्डे पर लैंड किए। अरोड़ा और नियाजी एक टेबल के सामने बैठे और दोनों ने आत्मसमर्पण के दस्तावेज पर दस्तखत किए। नियाजी ने अपना रिवॉल्वर जनरल अरोड़ा के हवाले कर दिया। नियाजी की आंखों में आंसू आ गए। स्थानीय लोग नियाजी की हत्या पर उतारू नजर आ रहे थे लेकिन भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने नियाजी को सुरक्षित बाहर निकाला।

नियाजी ने सरेंडर कर रिवॉल्वर जनरल अरोड़ा को दी

16 दिसंबर 1971 की शाम करीब 4.30 बजे लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा हेलिकॉप्टर से ढाका में लैंडिंग की. अरोड़ा और नियाजी एक दूसरे के आमने-सामने बैठे और सरेंडर के पेपर्स पर पाकिसानी जनरल के साइन करवाए गए. इसके बाद नियाजी ने अपने हथियार जनरल अरोड़ा और भारतीय सेना के सामने रख दिए.

बताया जाता है कि उस समय नियाजी की आंखें नम हो गई थीं. उसकी आंखों में आंसू थे. वहीं, बाहर आमजन नियाजी को मार डालने की मंशा से गुस्से में खड़ी दिख रही थी. हालांकि, भारतीय आर्मी ने नियाजी को सुरक्षित बाहर निकाला.

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार