सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Dev Deepawali 2021 : देव दीपावली पर 'दीपो' की रौशनी में नहाएगी 'काशी', इतने लाख दीप लगाने का है लक्ष्य

Kashi Dev Deepawali 2021: रामनगरी अयोध्या में दीपावली पर भव्य दीपोत्सव के सफल आयोजन के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली को और भी भव्य बनाने जा रही है। इस बार काशी के घाटों को 15 लाख से अधिक दीयों को जलाया जाएगा।

Kartikey Hastinapuri
  • Nov 19 2021 8:11AM

दीपावली पर अयोध्या(Ayodhya) में 'राम की पैड़ी' पर जगमग हुआ नज़ारा न सिर्फ भारत ने बल्कि पूरे विश्व ने देखा।  दीपो का ऐसा अलौकिक नज़ारा पहले शायद ही कही किसी ने देखा होगा, लेकिन अब नए भारत में ऐसी तस्वीरें मानो सामान्य होती जा रही है क्योंकि सूबे की योगी सरकार, भारतीय परंपरा और हिंदुस्थानी संस्कृति के लिए एक के बाद एक अच्छे कदम उठा रही है। 

अयोध्या के जैसा नज़ारा अब काशी में भी देखने को मिलने वाला है, क्योंकि देव दीपावली यानी आज काशी(Varanasi) के 84 घाटों को 15 लाख से अधिक दीपको से जगमग करने की योजंना है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। देव दीपावली पर पिछले साल भी काशी के घाटों को 15 लाख दीयों की रोशनी से रोशन किया गया था, जबकि इस बार देव दीपावली को भव्‍य बनाने के लिए 15 लाख से अधिक दीयों को जलाया जाएगा।

इनका भी उठा सकेंगे लुत्फ़

हॉट एयर बैलून(Hot Air Baloon) के अलावा लेजर शो और इलेक्ट्रिक आतिशबाजी भी आकर्षण के केंद्र में रहेगी. वहीं दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भी इस बार भव्य तरीके से होगी तो वहीं राजघाट पर गंगा महोत्सव आयोजित हो रहा है. बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, वो दिन जब खुद देवता शिवनगरी काशी आकर दीपावली मनाते हैं, उसे देव दीपावली कहा जाता है। 

जानिए क्या है मान्यता ?

माना जाता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवता बनारस के घाटों पर आते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर खुशी मनाई थी। काशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। मान्‍यता है कि भगवान शंकर ने खुद देवताओं के साथ गंगा के घाट पर दिवाली मनाई थी, इसीलिए देव दीपावली का धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बढ़ जाता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार