सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

लॉकडाउन संकट में घर लौटते प्रवासी मजदूर जमकर हुए हादसों के शिकार, अलग-अलग घटनाओं में 10 की मौत

सूरत, दिल्ली और पूना से अपने घरों को लौट रहे अप्रवासी श्रमिकों को तेज रफ्तार वाहनों ने नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बड़ेल व असेनी पुल के पास रौंद दिया।

Abhishek Lohia
  • May 16 2020 1:45AM

देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच प्रवासी श्रमिकों और अपने घर से दूर लोग अपने राज्यों में अपने घर जाने को व्याकुल हो रहे हैं। इसी में लाखों मजदूर पैदल तो हजारों लोग विशेष ट्रेनों से गृह शहरों की ओर रवाना हो चुके हैं। लेकिन इस विषय पर जो चिंता की बात है वह यह है कि इनमें बड़ी संख्या में लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। सूरत, दिल्ली और पूना से अपने घरों को लौट रहे अप्रवासी श्रमिकों को तेज रफ्तार वाहनों ने नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बड़ेल व असेनी पुल के पास रौंद दिया। दोनों हादसों में सगे भाई, चाचा और मामा-भांजा की मौत हो गई। सात लोग घायल हुए हैं। पांच की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। मृतक व घायल बहराइच, गोरखपुर व देवरिया जिले के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है।

लॉक डाउन में प्रवासी मजदूरों के साथ हुए कुछ प्रमुख हादसे 

1) संतकबीरनगर में मुंबई से आए दो लोगों की मौत: संतकबीरनगर जिले में ट्रक से 12 मई को मुंबई से आए दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक जिला अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती था। दूसरे की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई। अस्पताल के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती व्यक्ति का पहले ही सैंपल भेजा जा चुका है। दूसरे व्यक्ति की मौत के बाद नमूना बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेजा गया है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने की है।

2) मुंबई से बस्ती आ रहे युवक की जौनपुर में हादसे में मौत: जौनपुर जिले के खुटहन इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वह साथियों के साथ मुंबई से गांव लौट रहा था। गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबकर एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों में बस्ती और संतकबीरनगर के भी लोग शामिल हैं।

3) गरुड़ आ रहे प्रवासियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत: पुणे से गरुड़ के विभिन्न गांवों के लोगों को लेकर आ रहे दो वाहनों में से एक मध्यप्रदेश के गुना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 लोग घायल हो गए। नौ लोगों का इलाज गुना के अस्पताल में चल रहा है। एक दंपति को गंभीर हालत में ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4) मुंबई से मधुबनी पहुंची ट्रेन में वृद्ध यात्री की मौत: मुंबई से मधुबनी पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में शुक्रवार को एक यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंधराठाढ़ी प्रखंड की बरुआर पंचायत स्थित राजारामपट्टी गांव निवासी मोती पंडित (78) के रूप में की गई है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार