सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कांवड़ यात्रा पर मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी को घेरा ..... अखिलेश को बताया तालिबानी समर्थक

योगी आदित्यनाथ ने जिन्ना के मुद्दे पर अखिलेश पर निशाना साधते कहा जो लोग जिन्ना का समर्थन करते हैं उन्होने ही तालिबान का भी समर्थन किया है। देश को पहचान दिलाने के लिए मोदी का हार्दिक आभार। जिनकी वजह दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर 1947 के बाद भी ऐसी ही दृष्टि मिली होती तो आज भारत दुनिया का सबसे प्रभावशाली देश होता।

Prem Kashyap Mishra
  • Nov 14 2021 7:09PM

लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित कर रहे थे वहां उन्होंने विपक्ष को जमकर निशाने पे लिया। योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था की समस्या हो जाएगी, मैंने कहा हो जाने दीजिए,  यात्रा निकली, कोई समस्या नहीं हुई, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी हुई यह पहचान दिलाई है हमने उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाई है उन्होंने यह भी कहा अभी अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ, लक्ष्मी गणेश के लिए हमें पहले चीन पर निर्भर होना पड़ता था, लेकिन अब लोगों का समर्थन और हमारे प्रयाश से स्वदेशी को बढ़ावा मिला सबकुछ नेतृत्व पर निर्भर करता है।

योगी आदित्यनाथ ने जिन्ना के मुद्दे पर अखिलेश पर निशाना साधते कहा जो लोग जिन्ना का समर्थन करते हैं उन्होने ही तालिबान का भी समर्थन किया है। देश को पहचान दिलाने के लिए मोदी का हार्दिक आभार। जिनकी वजह दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर 1947 के बाद भी ऐसी ही दृष्टि मिली होती तो आज भारत दुनिया का सबसे प्रभावशाली देश होता।

उन्होने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 के पहले प्रदेश के अंदर सबसे खराब स्थिति थी, गुण्डा टैक्स वसूला जाता था, पर्व त्यौहार आते थे तो दंगे शुरू हो जाते थे। आज गुंडों ने या तो गुंडई छोड़ दी है या प्रदेश छोड़कर कहीं और ठिकाना तलाश लिया है। लखनऊ में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने ये बात कही।

उन्होने पलायन का जिक्र करते हुए कहा कि मैं कैराना में उस परिवार से मिला जो पलायन कर गया था। परिवार की बच्ची से पूछा कि क्या अब भी डर लगता है उसका जवाब था कि अब हमें डर नहीं लगता अब तो अपराधी डरते हैं। याद करिए जब सावन के महीने में कांवड़ यात्रा निकलती थी, तो उसे रोक दिया जाता था।

कहा जाता था कि बवाल हो सकता है। अब कांवड़ यात्रा धूमधाम से निकलती है और हेलीकाप्टर से उन पर फूलों की वर्षा भी होती है। आज प्रदेश में भयमुक्त शासन है। आज़ादी के बाद पिछली सरकारों के कालखंड में कभी भी ऐसा कोई कार्य नहीं हुआ जो कहा जा सके कि भारत के गौरव को आगे बढ़ाता हो। जो लोग विभाजन की बात करते हैं वो एक प्रकार से प्रत्यक्ष रूप से तालिबानीकरण को समर्थन देने का कार्य करते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार