मजदूर दिवस आज, जानें इसका इतिहास और मनाने का उद्देश्य
प्रतिवर्ष 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को एक बेहद खास उद्देश्य के साथ मनाया जाता है और वह है श्रमिकों के योगदान की सराहना करना और लोगों को उनकी परिस्थितियों और समस्याओं के बारे में जागरूक करना।
प्रतिवर्ष 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। इस दिन को एक बेहद खास उद्देश्य के साथ मनाया जाता है और वह है श्रमिकों के योगदान की सराहना करना और लोगों को उनकी परिस्थितियों और समस्याओं के बारे में जागरूक करना। इस दिन के जरिए लोगों को श्रमिकों के प्रति संवेदनशील बनाने और देश निर्माण में उनकी अहम भूमिका के बारे में सजग करने का प्रयास किया जाता है।
मजदूर दिवस का इतिहास
अभी से तकरीबन 135 साल पहले अमेरिका में श्रमिकों की हालत बेहद खराब थी। उन्हें एक दिन में तकरीबन 15 घंटे कार्य करना पड़ता था। साथ ही, काम की जगह पर सफाई भी नहीं होती थी और न वे जगहें हवादार होती थीं। इन्हीं बदतर परिस्थितियों से परेशान होकर मजदूरों ने हड़ताल करने का फैसला किया और 01 मई 1886 को कई श्रमिक अमेरिका की सड़कों पर उतर गए। उनकी मांग थी कि काम के घंटों को 15 घंटे से घटाकर 8 घंटे किया जाए और काम की जगह में भी सुधार किए जाएं। हालांकि, पुलिस को जब लगा कि स्थिति काबू से बाहर जा रही है, तो उन्होंने गोलियां चला दी, जिसमें 100 से भी ज्यादा लोग घायल हुए थे और कई श्रमिकों की मौत भी हुई थी। इसी दिन को याद करते हुए 1889 को अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की दूसरी बैठक में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया गया। साथ ही, इस दिन को अवकाश की तरह मनाए जाने और श्रमिकों से 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करनेवाले के फैसले को भी पारित किया गया।
मजदूर दिवस मनाने का उद्देश्य
मजदूर दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश के निर्माण में श्रमिकों के योगदान को याद करना और सम्मानित करना है। इस दिन श्रमिकों के संघर्षों को याद किया जाता है और उनके कार्य की सराहना की जाती है। साथ ही, इस दिन को मनाने के पीछे का एक उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना और इसके प्रति उन्हें जागरूक करना भी है। भारत में मजदूर दिवस को मनाने की शुरुआत 1923 में सबसे पहले चेन्नई में हुई थी, जिसे वामपंथियों ने शुरू किया था। इसके बाद देश के कई मजदूर संगठनों ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की। भारत में यह दिन हर साल 1 मई को मनाया जाता है।
सहयोग करें
हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प