सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

चक्रवात रेमल ने पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में मचाई तबाही, जानें कैसे है हालात

चक्रवाती तूफान रेमल रविवार रात 8.30 बजे पश्चिम बंगाल के कैनिंग और बांग्लादेश के मोंगला में 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लैंडफॉल किया।

Ankur Pratap
  • May 27 2024 2:24PM
चक्रवाती तूफान रेमल रविवार रात 8.30 बजे पश्चिम बंगाल के कैनिंग और बांग्लादेश के मोंगला में 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लैंडफॉल किया। लैंडफॉल चार घंटे तक चला। इस दौरान तटीय इलाकों उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, दीघा, काकद्वीप, जयनगर, कोलकाता, हुगली और हावड़ा में 60kmph की रफ्तार से हवाएं चली और बारिश हुई। कोलकाता में 100 से अधिक पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। सड़कों पर पानी भर गया। कोलकाता में घर की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

21 घंटे बाद फ्लाइट सर्विस दोबारा शुरू हो गई है

कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर 21 घंटे बाद फ्लाइट सर्विस दोबारा शुरू हो गई है। तूफान से पहले इसे बंद किया गया था। 394 फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं। कोलकाता में रविवार सुबह 8.30 बजे और सोमवार सुबह 5.30 बजे के बीच 146 मिमी बारिश दर्ज की गई। हल्दिया में 110 मिमी, तामलुक में 70 मिमी और निमिथ में 70 मिमी बारिश हुई। बांग्लादेश में भी तूफान का जबरदस्त असर है। बांग्लादेश में तूफान के कारण 7 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने 1.5 करोड़ लोगों के घरों की बिजली काट दी है।

 27 और 28 मई को बारिश होने की संभावना है

मौसम विभाग के अनुसार, गंभीर चक्रवाती तूफान रेमल सोमवार सुबह कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल गया है। अब यह नॉर्थ-ईस्ट की तरफ् 13 kmph की रफ्तार से बढ़ रहा है। यानी बंगाल से लगे त्रिपुरा, असम, मेघालय और सिक्किम में इसका असर दिखेगा। हालांकि, तब तक यह कमजोर हो चुका होगा। तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल के अलावा ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में 27 और 28 मई को बारिश होने की संभावना है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार