सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सरकार मैतई और कुकी समुदायों के बीच विश्वास की कमी को दूर करने का काम कर रही है : अमित शाह

मणिपुर में मैतई और कुकी समुदायों के बीच लंबे वक्त से संघर्ष जारी है। इस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मणिपुर में स्थायी शांति लाने के लिए सरकार मैतई और कुकी समुदायों के बीच विश्वास की कमी को दूर करने का कार्य कर रही है।

Ankur Pratap
  • May 26 2024 5:00PM
मणिपुर में मैतई और कुकी समुदायों के बीच लंबे वक्त से संघर्ष जारी है। इस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मणिपुर में स्थायी शांति लाने के लिए सरकार मैतई और कुकी समुदायों के बीच विश्वास की कमी को दूर करने का कार्य कर रही है। आम चुनाव के बाद प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ तेज किया जाएगा।

मैतई और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष नस्लीय प्रकृति का है 

क्या सरकार को पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा के चक्र को समाप्त करने के लिए कुछ कड़े कदम उठाने की जरूरत है? इस सवाल पर शाह ने कहा कि मणिपुर में जो हो रहा है वह दंगा नहीं है और न ही कोई आतंकी हिंसा। मैतई और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष नस्लीय प्रकृति का है। इसे बल के जरिए हल नहीं किया जा सकता। हिंसा दो समुदायों के बीच विचार-विमर्श और विश्वास की कमी के कारण हुई है। 

हमें दोनों समुदायों के बीच भरोसे को बहाल करना है

अमित शाह ने कहा कि हमें दोनों समुदायों के बीच भरोसे को बहाल करना है। इसमें समय लगता है। हम इस पर तेजी से काम कर रहे थे। किंतु, तभी चुनाव आ गया। इसके कारण देरी हुई है। दोनों समुदायों के नेता अपने-अपने समुदाय के हितों के बारे में बात करते हैं। किंतु, मतगणना के बाद सरकार इस पर बहुत प्राथमिकता के साथ काम करेगी। मुझे विश्वास है कि भविष्य में कोई हिंसा नहीं होगी। 

मैतई समुदाय के लोगों की संख्या करीब 60 प्रतिशत है 

राज्य में मैतई समुदाय के लोगों की संख्या करीब 60 प्रतिशत है। ये समुदाय इंफाल घाटी और उसके आसपास के इलाकों में बसा हुआ है। समुदाय का कहना रहा है कि राज्य में म्यांमार और बांग्लादेश के अवैध घुसपैठियों की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार