सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सुशांत सिंह राजपूत केस में बॉलीवुड की पोल खोलने के बाद फिर गरजीं कंगना रनौत, कहा 'अगर गलत साबित हुई तो तुरंत पद्मश्री वापस...

सुशांत सिंह राजपूत केस में एक बार फिर से कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर निशाना साधा है। कंगना रनौत ने दावा किया है कि अगर वह गलत साबित हुई तो वह अपना पद्मश्री तुरंत वापस कर देंगीं।

Gaurav Mishra
  • Jul 18 2020 1:30PM
बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद इंडस्ट्री में नेपोटिज्म की बहस तेज हो गई है। बॉलीवुड के कई सितारों ने नेपोटिज्म के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन सितारों की लिस्ट में सबसे पहला नाम कंगना रनौत का आता है जो कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पहले दिन से ही इस घटना को साजिश बता रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रनौत कई वीडियोज के जरिए बॉलीवड में होने वाले भेदभाव की पोल खोल रही हैं। एक वीडियो में कंगना रनौत ने कहा था कि बॉलीवुड के गैंग ने सुशांत सिंह राजपूत को काम नहीं करने दिया। जिसकी वजह से सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक महीने बाद भी कंगना रनौत अपने इस बयान पर टिकी हुई हैं। कंगना रनौत ने दावा किया है कि गलत साबित होने पर वह अपना पद्मश्री अवार्ड वापस कर देंगी। इतना ही नहीं कंगना रनौत ने तो मुंबई पुलिस की छानबीन के तरीके पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।  कंगना रनौत ने कहा कि, 'मुंबई पुलिस मेरा बयान दर्ज करना चाहती है। इस बात से मुझे कोई दिक्कत नहीं है। अगर मुंबई पुलिस चाहे तो मैं अपना बयान दर्ज करवा सकती हूं। अब तक भी मुंबई पुलिस ने मेरा बयान दर्ज नहीं किया है। मैं इस समय मनाली में हूं। आप किसी को भेजकर मेरा बयान दर्ज कर सकते हैं।

कंगना रनौत ने कहा कि, 'अगर मैं बार बार कुछ कह रही हूं तो इस बात के पीछे कुछ तो सच जरुर होगा। अगर मैं अपने बयान को साबित नहीं कतर सकी तो मैं अपना पद्मश्री अवर्ड बिना देर किए वापस कर दूंगी। मुझे ये बात समझ नहीं आ रही है कि अब तक सुशांत सिंह राजपूत केस में महेश भट्ट, आलिया भट्ट, आदित्य चोपड़ा और करण जौहर जैसे लोगों से पूछताछ क्यों नहीं की गई है। अगर पुलिस केस की छानबीन कर रही है तो अब तक इन लोगों के बयान भी दर्ज हो जाने चाहिए थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार