सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सुपरस्टार रजनीकांत ने किया राजनीति में प्रवेश से किनारा,

प्रसिद्ध अभिनेता और दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) ने राजनीति में प्रवेश किये जाने से किनारा कर लिया है

Sudarshan News
  • Dec 29 2020 3:52PM

प्रसिद्ध अभिनेता  और दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) ने राजनीति में प्रवेश किये जाने से किनारा कर लिया है। रजनीकांत ने राजनीति से दूरी बनाने का निर्णय किया है। रजनीकांत ने अपनी सेहत के चलते राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे ऐसा एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पत्र शेयर करते हुए राजनीति में प्रवेश नहीं करने की बात कही है।

मेगा स्टार रजनीकांत ने कहा है कि वह लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे। मुझें यह कहते हुए दुख हो रहा है कि मैं राजनीतिक पार्टी को लॉन्च करने नहीं जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि जो लोग उनपर विश्वास करते हैं उनका भरोसा टूटे। मेरी अभी की सेहत मेरे लिए एक चेतावनी लेकर आई है। मेरी अभी जो सेहत है वह भगवान की तरफ से एक इशारा है। इसलिए वह अब अपनी राजनीतिक पार्टी को लॉन्च करने नहीं जा रहे हैं।

हाल में रजनीकांत को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया गया था। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद रजनीकांत को डॉक्टर्स ने पूरी तरह से आराम करने के लिए कहा है। रजनीकांत को 3 दिन अस्पताल में रखा गया था। डॉक्टर्स ने रजनीकांत को एडवाइस दी थी कि उन्हें तनाव और चिंता से दूर रहना होगा। उन्हें उन सभी गतिविधियों से दूर रहना होगा जहां पर उन्हें संक्रमण का खतरा हो सकता है।

हाल में की थी राजनीतिक में आने का ऐलान

साउथ के मेगा स्टार रजनीकांत ने हाल में ऐलान किया था कि वह अपनी राजनीतिक पार्टी को बनाने जा रहे हैं। इसके लिए रजनीकांत ने पूरी तैयारी भी कर ली थी। माना जा रहा था कि नए साल के मौके पर वह अपनी राजनीतिक पार्टी को लॉन्च कर सकते हैं। तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव में रजनीकांत की पार्टी को उतरना था। इसे लेकर तमिलनाडु की सियासत से लेकर साउथ की सियासत में हलचल तेज हो गई थी।

रजनीकांत के राजनीति में आने की चर्चा पिछले कई सालों से हो रही है। इतना ही नहीं वे भाजपा में प्रवेश करेंगे ऐसी चर्चा ने भी खूब जोर पकड़ा था। परंतु अब रजनीकांत ने राजनीति से दूर रहने का एलान करके सभी चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार