सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

अनिल कपूर और सुनीता कपूर की वेडिंग एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने किया विश.

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अनिल और सुनिता को विश किया है। सोनम ने कैप्शन में लिखा कि, “हैप्पी हैप्पी एनिवर्सरी पैरेंट्स। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और आप दोनो को बहुत याद कर रही हूं।

Ruby Saini
  • May 19 2020 4:06PM

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड सितारों के जन्मदिन के साथ साथ कई ऐसे फंक्सन आकर जा रहें लेकिन बात बात पर पार्टी करने वाला बॉलीवुड ये सब नहीं कर पा रहा है। बॉलीवुड के एक्टर अनिल कपूर आज अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। अनिल और सुनिता 19 मई 1984 को शादी के पवित्र रिश्ते में बंधे थे। बॉलीवुड सितारों के बीच से तलाक की खबरेम आती रहती है। लेकिन इतने लंबे समय के बाद भी सुनीता और अनिल के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग हैं। सोशल मीडिया के द्वारा उनके फैन्स उन्हें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दे रहे हैं।


एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अनिल और सुनिता को विश किया है। सोनम ने कैप्शन में लिखा कि, “हैप्पी हैप्पी एनिवर्सरी पैरेंट्स। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और आप दोनो को बहुत याद कर रही हूं। शादी के 36 साल और डेटिंग के 11 साल। आप दोनों ने तीन मोस्ट क्रैजी और कॉन्फिडेंट बच्चे पैदा किए हैं। हमें उम्मीद है कि हमने आपको प्राउड करवाया है। सोनम ने अनिल और सुनिता की कई तस्वीर भी साझा की हैं। सोनम की छोटी बहन रिया कपूर ने भी अपने मम्मी-पापा को मैरिज एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी है। वहीं सुनिता ने भी अनिल कपूर को मैरिज एनिवर्सरी शुभकामनाएं दी है. उन्होंने लिखा- मेरे हसबैंड मेरा हैप्पी प्लेस हैं। हैप्पी 36 वीं मैरिज एनिवर्सरी। 

बता दे कि अनिल और सुनिता के तीन बच्चे हैं। सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षबर्धन कपूर। अनिल और सोनम ने लड़की को देखा तो ऐसा लगा भी की है एक साथ फिल्म भी की है। इस फिल्म में अनिल कपूर ने सोनम कपूर के पापा का किरदार अदा किया था। 


सालगिरह के जश्न से पहले अनिल कपूर ने सुनीता कपूर के साथ सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो 17 मई को शेयर किया था, जिसमें अनिल ने बताया कि उन्होंने सुनीता कपूर को कैसे प्रपोज किया था। अनिल कपूर ने वीडियो में कहा कि मैंने करियर और प्यार में से अपने प्यार को चुना। अनिल ने बताया कि मैंने एक जरूरी फिल्म साइन की थी, जो कि मेरे करियर के लिए बड़ा स्टेप था और 18 मई को भी मैंने एक बड़ा कदम उठाना। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता कपूर को प्रपोज किया और उनके मेरी पत्नी बनने के बारे में पूछा। हे भगवान, मैं बहुत तनाव में था। मैं इस चीज को बार-बार आगे बढ़ा रहा था और तब समय आ गया जब मुझे अपने करियर और प्यार को चुनना था। और मैंने प्यार चुना और उन्हें 18 मई को प्रपोज कर दिया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार