सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

जाने बॉलीबुड एक्टेस शिल्पा शेट्टी से जुड़ी खास बाते, Shilpa Shetty Biography in Hindi.

शिल्पा शेट्टी ने हिंदी फिल्मों की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया, और रियेलेटी शो बिग ब्रदर की विजेता भी रह चुकी है। शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जुलाई 1975 मैंगलूर कनार्टक में हुआ था।

Entertainment Desk
  • Jun 8 2020 3:00PM

आंखों में जब भी खूबसूरत चेहरे दिखाई देते हैं तो बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों की तस्वीरें आंखों के सामने आ जाती हैं। ये बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराऐ जो अपनी खूबसूरती और फैशन स्टाइल के साथ ही अपने अभिनय से देश के अलावा विदेशों के भी लाखों दिलों को धड़काती हैं, उन्होंने उन्हें अपना दीवाना बना रखा है। 

आज हम ऐसी ही खूबसूरत मॉडल अभिनेत्री और व्यावसायिक लेडी की बात करने जा रहे हैं जिनका नाम है शिल्पा शेट्टी। बॉलीबुड एक्टेस शिल्पा शेट्टी का आज जन्मदिन है। शिल्पा शेट्टी ने हिंदी फिल्मों की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया, और रियेलेटी शो बिग ब्रदर की विजेता भी रह चुकी है। शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जुलाई 1975 मैंगलूर कनार्टक में हुआ था। शिल्पा अपने माता पिता सुनन्दा और सुरेन्द्र शेट्टी की बड़ी बेटी है। इनकी एक छोटी बहन शमिता शेट्टी है। 

शिल्पा ने मुंबई में एंथोनी गर्ल्स में हाई स्कूल की पढाई पूरी की। और फिर पोदार कॉलेज में पढाई की। शिल्पा सिर्फ पढाई में ही नही बल्कि डांस और खेल में भी अव्वल थी। शिल्पा भरतनाट्यम डांसर भी है, और अपने स्कूली दिनों में वो वॉलीवॉल टीम की कप्तान भी रही।
शिल्पा शेट्टी की शादी व्यवसायी राजकुद्रा के साथ हुई है। उनका एक बेटा और एक बेटी भी है 


शिल्पा ने अपने करियर की शुरुवात बतौर सहायक अभिनेत्री फिल्म बाजीगर से की थी । इस फिल्म में मुख्य भूमिका में काजोल और शाहरुख खान नजर आए थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्में की जिनमें मै खिलाड़ी तू अनाड़ी, बाजीगर, धडंकन, जिगर, गर्व, कर्ज, रिश्ते, हथियार, चोर मचाए शो, शादी करके फंस गए यार आदि फिल्में है। शिल्पा अभी तक हिंदी, तमिल, तेलगू और कन्नड में करीब 40 फिल्मे कर चुकी है। 

शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में खुद के और अक्षय कुमार के बारे में अफेयर के बारे में खबरे छापने के लिए एक मैग्जीन के खिलाफ केस किया था। शिल्पा को 1998 में प्रदेशी बाबू के लिए बेस्ट सर्पोटिग अभिनेत्री के अवार्ड के लिए नामांकित किया गया। 
भले ही आज बॉलीवुड में शिल्पा सक्रिय नही है। लेकिन शिल्पा कामयाब बिजनेस वुमैम के नाम से जानी जाती है। 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार