सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Rajasthan Cabinet : राजस्थान की राजनीती में अब नए चेहरे, 15 मंत्री लेंगे शपथ, ये बड़े नाम है शामिल

Rajasthan Cabinet Minister List 2021: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) के मंत्रिमंडल में 15 नए मंत्री शपथ लेंगे। इनमें 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्री शामिल होंगे। सबसे पहल नाम गुढामालानी से विधायक हेमाराम चौधरी का है।

Kartikey Hastinapuri
  • Nov 21 2021 7:21AM

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर आई 'रार' के कारण आपसी कांग्रेस नेताओ में 'दरार' की खबरे भी सामने आ रही है। बीते दिन राजस्थान सरकार के 3 मंत्रियो ने जैसे ही इस्तीफ़ा दिया, उसके बाद सभी की 'सियासी नज़र' राजस्थान की तरफ मुड़ गई है। 3 मंत्रियों के इस्तीफ़ा देने की खबर ठंडी नहीं हुई थी, पूरे मंत्रिमंडल ने इस्तीफ़ा दे दिया। 

15 नए मंत्री लेंगे शपथ

वही, आज 15 नए मंत्री शपथ लेंगे जिसमे से 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्यमंत्रियों के नाम शामिल है। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में 15 नए मंत्रियों में सबसे पहल नाम गुढामालानी से विधायक हेमाराम चौधरी का है। अन्य कैबिनेट मंत्रियों में महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा, ममता भूपेश बैरवा, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली, गोविन्दराम मेघवाल और शकुन्तला रावत शामिल हैं। साथ ही राज्य मंत्रियों की सूची में कुल चार विधायक हैं। कामां से विधायक जाहिदा, झुंझुनूं से बृजेन्द्र सिंह ओला, उदयपुरवाटी से राजेन्द्र गुढ़ा और दौसा से मुरारीलाल मीणा।

शनिवार शाम सियासत में अचानक आया भूचाल

राजस्थान मंत्रिपरिषद की बैठक शनिवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई जिसमें सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे दे दिए. यह जानकारी राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद दी. इस बैठक के बाद खाचरियावास ने कहा, ‘मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री गहलोत की अध्यक्षता में हुई. जिसमें सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं.’

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार