सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

प्रियंका चोपड़ा ने दिलचस्प वाकये का किया खुलासा, बॉलीवुड फिल्म "करम" के गाने को प्रियंका ने नही बल्कि अलीशा चिनॉय ने दी आवाज.

हिंदी फिल्मों में  अधिकांश प्लेबैक सिंगर्स गाना गाते हैं। और मेरा सौभाग्य है कि कुछ अद्भुत गायकों ने मेरी फिल्मों को अपनी आवाज दी।

Entertainment Desk
  • May 22 2020 3:42PM

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पुरानी बॉलीवुड फिल्म का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि उस समय ज्यादातर लोगों को यही लगा था कि ये गाना उन्होंने गाया है। प्रियंका ने इससे जुड़ा दिलचस्प वाकया साझा किया है। 
बता दे कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपनी 2005 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म "करम" के गाने तिनका तिनका की याद ताजा कर दी है। उन्होंने हिंदी में पार्श्व गायन का तरीका भी समझाया। चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "तिनका तिनका मेरी पिछली फिल्मों करम का एक गीत है।  यह 2005 में रिलीज़ हुई।<

/p>


प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "कुछ लोग नही जानतेकि , हिंदी फिल्मों में  अधिकांश प्लेबैक सिंगर्स गाना गाते हैं। और मेरा सौभाग्य है कि कुछ अद्भुत गायकों ने मेरी फिल्मों को अपनी आवाज दी।" प्रियंका ने आगे लिखा कि "जब यह गाना रिलीज़ हुआ था, सबको लगा कि ये मै हूं लेकिन वास्तव में यह मेरे पसंदीदा गायक में से एक अलीशा चिनॉय की आवाज थी। उन्होंने मेरे स्वर की भी तारीफ की है। शुक्रिया अलीशा। "डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने गीत की प्रशंसा की और कहा कि यह गीत कॉफी हिट रहा। प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन में घर पर समय बीता रही हैं।  वह कोरोनोवायरस के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका में  अपने पति निक जोनास के साथ है। प्रियंका चोपड़ा  सोशल मीडिया पर फोटो-शेयर करने में काफी सक्रिय रहती हैं। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार