साल 2020 बॉलीवुड के लिए बहुत बुरा साबित हो रहा है। पहले इरफान खान, उसके बाद ऋषि कपूर,ओर अब वाजिद खान इस दुनिया में नही रहे। उनकी मौत किडनी की बीमारी के चलते हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि किडनी के ईलाज के दौरान उनको कोरोना ने जकड़ लिया। अपने भाई साजिद के साथ मिलकर इन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया। साजिद वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के लिए संगीत दिया था। 1999 उन्होंने सोनू निगम की एलबम दिवाना के लिए संगीत दिया। उसी साल उन्होंने हैलो ब्रदर के लिए संगीत निर्देशको के रूप में काम किया।
बता दे कि, “वाजिद के करीबी दोस्त और सिंगर सलीम मर्चेंट ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। ट्विटर पर लिखा- साजिद-वाजिद फेम वाजिद खान के निधन की खबर सुनकर उजड़ गया हूं। अल्लाह उनके परिवार को शक्ति दे। सेफ ट्रेवल भाई वाजिद खान। तुम बहुत जल्दी चले गए। मैं सदमे में और टूटा हुआ हूं।