सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मधेपुरा विधानसभा सीट : पप्पू यादव, चन्द्रशेखर और निखिल मंडल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला, जानें कौन चल रहा है आगे

इस सीट पर चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में 7 नवंबर को कुल 57.40 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

Abhishek Lohia
  • Nov 10 2020 1:28PM
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मधेपुरा विधानसभा सीट पर वोटों की जारी है। इस सीट पर चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में 7 नवंबर को कुल 57.40 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इस विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से आरजेडी ने चन्द्रशेखर को ही अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं जेडीयू ने निखिल मंडल पर भरोसा जताया है। इस सीट से ही जाप के पप्पू यादव भी मैदान में हैं। इस सीट मुकाबला काफी रोमांचक लग रहा है।

लाइव अपडेट्स- 

- छठवें राउंड में जेडीयू के निखिल मंडल ही आगे चल रहे हैं।
निखिल मंडल (जेडीयू) -12362
चन्द्रशेखर (आरजेडी) -10945
पप्पू यादव- 5925

- पांचवें राउंड में जेडीयू के निखिल मंडल आगे चल रहे हैं।
निखिल मंडल (जेडीयू) -10434
चन्द्रशेखर (आरजेडी) -8239
पप्पू यादव- 5046
 

- चौथे राउंड में जेडीयू के निखिल मंडल आगे चल रहे हैं।
निखिल मंडल (जेडीयू) -8884
चन्द्रशेखर (आरजेडी) -6304
पप्पू यादव- 2989

- तीसरे राउंड में जेडीयू के निखिल मंडल ही आगे चल रहे हैं।
निखिल मंडल (जेडीयू) -7228
चन्द्रशेखर (आरजेडी) -4371
पप्पू यादव- 1598

- दूसरे राउंड में भी जेडीयू के निखिल मंडल ही आगे चल रहे हैं।
निखिल मंडल (जेडीयू) -5246
चन्द्रशेखर (आरजेडी) -2804
पप्पू यादव- 1268

- पहले राउंड के शुरूआती रुझानों में पप्पू यादव पीछे, जेडीयू के निखिल मंडल चल रहे हैं आगे
निखिल मंडल (जेडीयू) -2256
चन्द्रशेखर (आरजेडी) -1239
पप्पू यादव- 609

आपको बता दें कि इससे पहले 2015 के विधानसभा चुनाव में यहां से आरजेडी के कैंडिडेट चंद्रशेखर विधायक चुने गए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव आरजेडी चंद्रशेखर ने भाजपा के विजय कुमार को 37 हजार वोटों से हराया था। चन्द्रशेखर 2010 के विधानसभा चुनाव में भी यहां से जीत चुके हैं। अभी तक इस विधानसभा सीट पर 16 चुनाव हुए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा  4 बार कांग्रेस सफल रही है। 

इस विधानसभा सीट मुस्लिम, कोइरी, यादव, रविदास की संख्या अच्छी खासी है। किसी भी दल के लिए यह जातियां काफी महत्वपूर्ण हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर यह सीट किसके पक्ष में जाती है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार