सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कांग्रेस के लोग मैग्नीफाइंग ग्लास लेकर अपनी सीटें खोज रहे हैं : PM मोदी

आम चुनाव को लेकर धुआंधार प्रचार का दौर जारी है। इसी क्रम में, पीएम मोदी आज तेलंगाना पहुंचे। उन्होंने करीमनगर और वारंगल में सभा को संबोधित किया।

Ankur Pratap
  • May 8 2024 3:51PM
आम चुनाव को लेकर धुआंधार प्रचार का दौर जारी है। इसी क्रम में, पीएम मोदी आज तेलंगाना पहुंचे। उन्होंने करीमनगर और वारंगल में सभा को संबोधित किया। इस दौरान, ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के भारतीयों की चीनी-अफ्रीकियों से तुलना करने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं बहुत गुस्से में हूं। क्योंकि चमड़ी के रंग के आधार पर देशवासियों को गाली दिया जा रहा है। चमड़ी को लेकर देश अपमान सहन नहीं करेगा। शहजादे को इसका जवाब देना होगा। दरअसल, सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता पर बात करते हुए कहा था कि भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं तो दक्षिण के लोग अफ्रीकी लगते हैं। वहीं पश्चिम में लोग अरबी लगते हैं और उत्तर भारतीय गोरे होते हैं। हाल ही में, सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स को लेकर भी टिप्पणी की थी, पित्रोदा के उस बयान पर भी खूब विवाद हुआ था। 

कांग्रेस को अपनी सीटें ढूंढने के लिए माइक्रोस्कोप की आवश्यकता पड़ेगी

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग मैग्नीफाइंग ग्लास लेकर अपनी सीटें खोज रहे हैं। चौथे चरण में तो कांग्रेस को सामान्य मैग्नीफाइंग ग्लास से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस को अपनी सीटें ढूंढने के लिए माइक्रोस्कोप की आवश्यकता पड़ेगी। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजकल आप देख रहे हैं कि दुनिया में हर तरफ अस्थिरता है, अशांति है, संकट है। ऐसे में क्या देश की कमान गलत हाथों में दी जा सकती है? इसलिए, देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।
 
ये लोग सनातन को गाली देने वाले लोग हैं

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस झूठ की कितनी बड़ी मास्टर है यह तेलंगाना से बेहतर कौन जानेगा। कांग्रेस ने अपनी सबसे बड़ी नेता के जन्मदिन से पहले किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। इन्होंने झूठ बोला या नहीं? अब ये लोग 15 अगस्त तक अपने वादे टाल रहे हैं ताकि लोकसभा का चुनाव खत्म हो जाए फिर वे अपने हाथ ऊपर कर दें। क्या ये आपसे धोखा नहीं है? ये लोग सनातन को गाली देने वाले लोग हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार