सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री ने किया अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर का औचक निरीक्षण विकास के कई मुद्दों पर विस्तार से हुई चर्चा।

पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा है कि पर्यटन के क्षेत्र में सूबे में चंपारण का अहम इतिहास हैं। उन्‍होंने कहा - पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार का भी किया जाएगा सृजन।

मनीष सिंह
  • Jul 16 2021 2:07PM
मोतीहारी/अरेराज
आज बिहार सरकार के माननीय पर्यटन मंत्री श्री नारायण प्रसाद ने अपने पूरे परिवार के साथ अरेराज सोमेश्वर नाथ मंदिर में आगमन हुआ। उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए मंदिर के बाहर ही पूजा अर्चना की। साथ ही पर्यटन भवन का निरीक्षण किया। पर्यटन मंत्री  से पर्यटन की दृष्टि से मंदिर के विकास के कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा हर सम्भव सहयोग का आश्वासन माननीय पर्यटन मंत्री  से मिला। पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा है कि पर्यटन के क्षेत्र में सूबे में चंपारण का अहम इतिहास हैं। यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। ऐतिहासिक, धार्मिक, दार्शनिक व प्राकृतिक धरोहरे हैं। इन सभी स्थलों का पर्यटन के दृष्टिकोण से पूरी तरह विकास किया जाएगा। मोतिहारी सर्किट बनाकर चंपारण के सारे पर्यटक स्थलों को विकसित कर राज्य, देश व विश्व पटल पर उभारा जाएगा। पर्यटन स्थलों पर शुद्ध पेयजल, बैठने की व्यवस्था, नाश्ता, भोजन, विश्राम, सुलभ यात्रा के साथ सांकेतिक सांकेतिक बोर्ड लगाने पर विचार किया जा रहा है। मौके पे उपस्थित अरेराज मठ के मठाधीश महंत रविशंकर गिरी भाजपा विधायक सुनील मणि तिवारी समेत कई सारे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार