जितेंदर शर्मा बॉक्सर की अध्यक्षता में संस्था संकल्प 'एक नई सोच' ने EDMC के मुख्यालय में 'अटल रत्न सम्मान समारोह' का आयोजन किया।
पूर्वी दिल्ली नगर निगम में अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के पूर्व अवसर पर अटल सम्मान कार्यक्रम आयोजन किया । संस्था संकल्प 'एक नई सोच' ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय में सदन के नेता श्री प्रवेश शर्मा जी के कक्ष में 'अटल रत्न सम्मान समारोह' का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक व कैलाश-मानसरोवर यात्रा के अध्यक्ष,पंडित उदय कौशिक जी ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री श्री विजय शर्मा जी,लोकप्रिय सांसद भाई मनोज तिवारी जी उपस्थित रहे।
महापौर निर्मल जैन जी,सदन के नेता श्री प्रवेश शर्मा जी,स्थाई समिति के चेयरमैन श्री सतपाल सिंह जी,पार्षद व शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री राजकुमार बल्लन जी भी उपस्थित रहे।
सामाजिक,आध्यात्मिक,शैक्षिक व अन्य क्षेत्रों में जिन व्यक्तियों ने सराहनीय कार्य किये उन्हे सम्मानित किया गया।
Report -
Journalist Ajay Jain
Ghonda - New Delhi
Mob - 9136592411