सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Sonam Kapoor Birthday: जानिए लॉकडाउन में आंनद आहुजा ने कैसे सेलिब्रेट किया पत्नी का Birthday.

सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन की कुछ फोटो को शेयर किया है। जिसमें उनका पूरा कमरा गुब्बारों से भरा हुआ नजर आ रहा है। इन फोटो में सोनम कपूर के जन्मदिन की सजावट साफ दिखाई दे रही है।

Entertainment Desk
  • Jun 9 2020 2:48PM

अभिनेत्री सोनम कपूर मंगलवार को अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। ज्यादातर स्टार जिनका जन्मदिन लॉकडाउन के दौरान आया  सभी स्टार ने अपना जन्मदिन बड़े  सिंपल तरीके से मनाया। लेकिन सोनम पापा की लाडली और पति आंनद आहूजा की दुनिया है। ऐसे में उनका जन्मदिन सिंपल तरीके से मनाया जाए ऐसा तो हो ही नही सकता। सोनम पिछले कुछ दिन से दिल्ली में थी लेकिन अपने  जन्मदिन से एक दिन पहले ही वो मुंबई पहुंच गई, जहां उन्होने अपने पति और परिवार के साथ  जन्मदिन मनाया। कोरानटाईन में रहकर भी सोनम कपूर का जन्मदिन कॉफी शानदार तरीके से मनाया गया है।

 

सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन की कुछ फोटो को शेयर किया है। जिसमें उनका पूरा कमरा गुब्बारों से भरा हुआ नजर आ रहा है। इन फोटो में सोनम कपूर के जन्मदिन की सजावट साफ दिखाई दे रही है। किसी फोटो में सोनम अपने घर का नजारा दिखा रही है,तो किसी में केक काटती हुई नजर आ रही है। सोनम कितनी स्पेशल है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है,

कि वो अपने जन्मदिन पर एक नही ब्लकि चार केक काटती नजर आ रही है। सोनम के जन्मदिन की ये खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैन्स सोनम के इस फोटो को खूब पसंद कर रहे है, और उन्हे जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे है।

सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन के मौके पर पति आंनद आहुजा के साथ दो फोटो को शेयर किया है। जिनमें सोनम आंनद को गले लगाती नजर आ रही है। इन फोटो को शेयर करने के साथ सोनम  ने बताया कि आंनद आहुजा से सोनम कितना प्यार करती है। सोनम ने फोटो को शेयर करते हुए आंनद के लिए अपने प्यार का इंजहार किया है। सोनम ने लिखा कि दुनिया के सबसे और अच्छे पति जिन्होने मुझे वो सब दिया, जिनकी मुझे जरूरत थी, लब यू आंनद आहुजा उस दिन से जिस दिन से मैने तुम्हे पहली बार गले लगाया था। सोनम के पोस्ट पर पापा अनिल कपूर ने भी कमेंट करते हुए आंनद को हैडसम बताया है वही आंनद ने कमेंट करते हुए सोनम को भी अपनी दुनिया कहा। 
  


सोनम के पोस्ट पर पापा अनिल कपूर ने भी कमेंट करते हुए आंनद को हैडसम बताया है वही आंनद ने कमेंट करते हुए सोनम को भी अपनी दुनिया कहा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार