सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP में 5 साल में बनाएंगे 5 मुख्यमंत्री तथा 20 उपमुख्यमंत्री- ओमप्रकाश राजभर

पांच साल में पांच जाति (मुस्लिम, राजभर, कुशवाहा, चौहान व पटेल) मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे. इसके अलावा हर साल चार उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे.

Abhay Pratap
  • Jul 1 2021 4:34PM

अगर 2022 में हमारा मोर्चा सत्ता में आता तो सभी को सत्ता चलाने का मौक़ा मिलेगा. सत्ता में आने पर हम 5 साल में 5 मुख्यमंत्री बनाएंगे तथा 20 उपमुख्यमंत्री बनाएंगे. ये कहना है सुहेलदेव समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर का. उन्होंने कहा है कि अगर 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी दस पार्टी भागीदारी संकल्प मोर्चा सत्ता में आती है, तो हर साल एक नया मुख्यमंत्री होगा, जो एक अलग-अलग जाति का प्रतिनिधित्व करेगा.

राजभर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनका मोर्चा सहज बहुमत से जीतेगा. उन्होंने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि गरीबों और दलितों के बीच हर प्रमुख जाति समूह को सत्ता में हिस्सा मिले. मुझे खुद सभी पदों पर रहने और दूसरों को वंचित करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अम्बेडकर के बाद, मैं कैबिनेट मंत्री के रूप में इस्तीफा देने वाला दूसरा व्यक्ति हूं. लोग विधायक, सांसद या मंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ते हैं लेकिन मैं गरीबों के अधिकारों के लिए सत्ता में रहते हुए भी मुख्यमंत्री के साथ लड़ता रहा.

ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि भागीदारी संकल्प मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. उन्होंने प्रदेश में सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि उनका मोर्चा एक चुनाव, पांच साल सरकार, पांच मुख्यमंत्री के फार्मूले पर चलेगा. मोर्चा पांच साल में पांच जाति (मुस्लिम, राजभर, कुशवाहा, चौहान व पटेल) मुख्यमंत्री बनाएगा. इसके अलावा हर साल चार उप मुख्यमंत्री भी बनाए जाएंगे.

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार