सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

नोएडा: 11 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, महिला समेत चार गिरफ्तार

पुलिस ने चार लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

Abhishek Lohia
  • Sep 27 2020 8:38PM
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में पुलिस ने नशीले पदार्थ बेचने वालों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। पुलिस ने चार लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार हुए इन लोगों के पास 11 किलो से ज्यादा गांजा मिला है।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर सीमा को गिरफ्तार किया है और उसके पास से आठ किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है, इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए है। कुमार के अनुसार, पूछताछ के दौरान महिला ने काफी दिनों से गांजा तस्करी के धंधे में शामिल रहने की बात कबूली है।

नोएडा के अलग-अलग थानों से पकड़े गए लोग
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने ही भोला को गिरफ्तार किया है और उसके पास से सवा किलो गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने रविवार को गौरव नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 510 ग्राम अवैध गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और गांजा तस्करी में इस्तेमाल होने वाली आल्टो कार बरामद की है। उन्होंने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर विजय को गिरफ्तार किया है और उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार