सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

अमेरिका बनाएगा नया परमाणु बम... होगा हिरोशिमा पर गिरे बम से 24 गुना ज्यादा घातक

दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका अब एक शक्तिशाली नया परमाणु बम बनाने की तैयारी कर रहा है।

Himanshi Rajput
  • Oct 31 2023 5:43PM

दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका अब एक शक्तिशाली नया परमाणु बम बनाने की तैयारी कर रहा है। इसकी शक्ति द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 24 गुना अधिक है।

क्या होगा नए बम का नाम?

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुताबिक यह नया परमाणु बम पुराने B61 परमाणु गुरुत्वाकर्षण बम का एडवांस वर्जन होगा जिसे B61-13 कहा जाएगा। फिलहाल इस नए बम को कांग्रेस (अमेरिका का संसद) द्वारा अनुमोदित किया जाना बाकी है।
फॉक्स न्यूज के अनुसार, पेंटागन के बयान में कहा गया है कि B61-13 का निर्माण "ऊर्जा विभाग के राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रशासन" द्वारा किया जाएगा। 360 किलोटन का B61-13 परमाणु बम B61-7 की जगह लेगा, यानी परमाणु बमों की संख्या तो नहीं बढ़ेगी, लेकिन उनका भंडार और खतरनाक हो जाएगा।

पुराने बम का कितना था वजन?

आपको बता दें कि हिरोशिमा पर गिराए गए बम का वजन 15 किलोटन था और नागासाकी पर गिराए गए बम का वजन 25 किलोटन था। इसका मतलब नया बम हिरोशिमा (360 किलोटन) पर गिराए गए परमाणु बम से 24 गुना और नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम से 14 गुना ज्यादा शक्तिशाली होगा।
बढ़ते खतरे को देखते हुए नए बम की घोषणा- जॉन प्लंब
अंतरिक्ष रक्षा नीति के सहायक सचिव जॉन प्लंब ने कहा कि यह घोषणा वर्तमान वैश्विक सुरक्षा माहौल में बदलते और बढ़ते खतरे को देखते हुए की गई है। उन्होंने कहा, "हम अपने देश और अपने सहयोगियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों से अवगत हैं और यदि आवश्यक हो तो उचित प्रतिक्रिया देने में सक्षम हैं।"

नहीं बढ़ेगी परमाणु हथियार की संख्या

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, फैक्ट शीट के अनुसार, शक्तिशाली नए बम में "Bबी61-12 की आधुनिक सुरक्षा और सटीकता विशेषताएं भी शामिल होंगी।" यह घोषणा इस महीने की शुरुआत में नेवादा में एक परमाणु परीक्षण स्थल पर अमेरिका के उच्च-विस्फोटक प्रयोग के बाद बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के साथ मेल खाती है।

अंतरिक्ष और रक्षा नीति के सहायक रक्षा सचिव जॉन प्लम्ब ने कहा, "बी61-13 एक बहुत ही गतिशील सुरक्षा वातावरण की चुनौतियों का सामना करने के लिए सही कदम है।" उन्होंने कहा, "बी61-13 का उत्पादन अधिक लचीलापन प्रदान करता है लेकिन परमाणु सूची में हथियारों की कुल संख्या में वृद्धि नहीं करता है।"


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार