सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

CM योगी के मिशन शक्ति अभियान में एक और मील का पत्थर, यूपी के इस जिले ने कन्या पूजन का रचा इतिहास

इस दौरान जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से आई विभिन्न वर्गों की 11,880 बेटियों का कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति अभियान की दिशा में एक और मील का पत्थर स्थापित किया गया। सीएम योगी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Oct 22 2023 8:03PM

इनपुट- रजत के. मिश्र, लखनऊ,Twitter - rajatkmishra1

 
दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश का जनपद गोण्डा रविवार को ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना। ऋषि मुनियों की इस पावन धरती पर एक अनूठा इतिहास रचा गया। नवरात्रि और दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर देश के सबसे बड़े कन्या पूजन "शक्ति वंदन" समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 
 
इस दौरान जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से आई विभिन्न वर्गों की 11,880 बेटियों का कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति अभियान की दिशा में एक और मील का पत्थर स्थापित किया गया। सीएम योगी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की ओर से गोण्डा के शहीदे आजम भगत सिंह कॉलेज परिसर में भव्य "शक्ति वंदन" समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिला स्वावलंबन और मातृ शक्ति के प्रतीक मिशन शक्ति कैफे और मिशन शक्ति वॉल का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपद की नौ महिलाओं को नवदेवी सम्मान से भी नवाजा गया। खास बात यह है कि यह पूरा कार्यक्रम जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित किया गया। 
 
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आई कन्याओं के पूजन के साथ सैनिटेशन किट और पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।    
 
समारोह की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास बेबी रानी मौर्य ने मिशन शक्ति कैफे और मिशन शक्ति वॉल का लोकार्पण किया। मिशन शक्ति कैफे की स्थापना लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में की गई है। यह प्रदेश का पहला मिशन शक्ति कैफे है। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है। 
 
शक्ति वंदन समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद की नौ मातृ शक्ति भी सम्मानित की गई। इनमें, पुलिस विभाग क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, राजस्व विभाग की अन्नू सिंह, न्याय विभाग की शैलबाला सिंह, उद्योग जगत से उर्मिला गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग से सुनीत मौर्या (आशा), भगहरिया पूरेमितई की ग्राम प्रधान रेखा सिंह, तरबगंज की बी.सी. संध्या देवी, कंपोजिट विद्यालय-पथवलिया झंझरी की सहायक अध्यापिका वंदन मिश्रा, विकास खंड - मुजेहना की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुशीला शामिल रहीं। इन्हें प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
 
कन्या पूजन के इस भव्य समारोह की एक बड़ी उपलब्धि जीरो वेस्ट इवेंट भी रहा। इस पूरे समारोह के दौरान 138 किलोग्राम गीला कूड़ा और करीब 70 किलोग्राम सूखा कूड़ा उत्सर्जित हुआ। इसका पूर्ण रूप से निस्तारण सुनिश्चित किया गया। देश के इस सबसे बड़े कन्या पूजा कार्यक्रम 'शक्ति वंदन' को भव्य बनाने के लिए 11,000 बेटियों का कन्या पूजन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन, जिला प्रशासन की कोशिशों का नतीजा है कि लक्ष्य से आगे बढ़कर 11,888 कन्याओं का पूजन किया गया। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार