सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले देश के दुश्मन हैं, अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया आपत्तिजनक बयान

स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि भारत-पाकिस्तान का बंटवारा जिन्ना की वजह से नहीं बल्कि हिंदू महासभा के कारण हुआ है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग करन वाले लोग देश के दुश्मन हैं।

Komal Verma
  • Oct 16 2023 7:28PM

अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि भारत-पाकिस्तान का बंटवारा जिन्ना की वजह से नहीं बल्कि हिंदू महासभा के कारण हुआ है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग करन वाले लोग देश के दुश्मन हैं। 

हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले देश के दुश्मन हैं-  स्वामी प्रसाद मौर्य

दरअसल, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बांदा के जीआईसी मैदान में आयोजित बौद्ध सम्मेलन में शामिल होने आए थे। यहां पर ही उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख-ईसाई आपस में हैं सब भाई-भाई, अगर हिंदू राष्ट्र की बात करेगा तो मुस्लिम क्यों नहीं करेगा, सिक्ख क्यों नहीं करेगा, बौद्ध क्यों नहीं करेगा, जैन क्यों नहीं करेगा। हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग देश के दुश्मन हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि बहुत समय पहले हिंदू राष्ट्र की मांग हिंदू महासभा ने की थी। जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सावरकर भी रहे हैं। जब भारत और पाकिस्तान बन गया, भारत-पाकिस्तान जिन्ना की वजह से नहीं बंटा। इसकी मांग हिंदू महासभा ने की थी।

हिंदू राष्ट्र की मांग भी संविधान विरोधी है और ऐसा करने वाले देशद्रोही -  स्वामी प्रसाद मौर्य

इसके अलावा हाल ही में स्वामी प्रसाद मौर्य हरदोई के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने हिंदू धर्म पर विवादित बयान दिया था उन्होंने अपने बयान में कहा था कि "हिंदू एक फारसी शब्द है जिसका मतलब होता है चोर, नीच। हम जिसको हिंदू धर्म मानते हैं वो धर्म है ही नहीं। ये धर्म कैसे हो सकता है।" इसके अलावा सपा नेता ने कहा था- "अगर हिंदू धर्म होता तो सभी को बराबरी का दर्जा मिलता। हिंदू राष्ट्र की मांग भी संविधान विरोधी है और ऐसा करने वाले देशद्रोही।"

मौर्य ने रामचरितमानस पर दिया था विवादित बयान 

बता दें कि रामचरित अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं, वह तब बहुत ज्यादा विवादित बयानों में आ गए थे जब उन्होंने रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कई करोड़ लोग रामचरित मानस को नहीं पढ़ते, सब बकवास है। यह तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखा है। सरकार को इसका संज्ञान लेते हुए रामचरित मानस से जो आपत्तिजनक अंश है, उसे बाहर करना चाहिए या इस पूरी पुस्तक को ही बैन कर देना चाहिए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार