द्दीप
राष्ट्र की नौसेना ने बीते रविवार यानि 16 अक्टूबर को श्रीलंका की नौसेना ने
जानकारी देते हुए बताया कि 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।
श्रीलंका में 27 भारतीय मछुआर गिरफ्तार
आपको बता
दें कि श्रीलंका का भारत का पड़ोसी देश है और मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंकाई
नौसेना के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है। यह लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों में से
एक पाक जलडमरूमध्य तथा मन्नार की खाड़ी में मछली पकड़ने के अधिकार से संबंधित है।
भारतीय मछुआरों को अक्सर समुद्री सीमा पार करने एवं श्रीलंकाई जल में
अवैध मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया जाता है।
इससे तनाव पैदा हो गया है और कभी-कभी दोनों देशों के मछुआरों के साथ घटनाएँ भी
होती रहती हैं।
वहीं, रविवार को श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने
को लेकर वहां की नौसेना ने कम से कम 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी
जनकारी नौसेना के अधिकारी कहा कि 27 भारतीय मछुआरों को समुद्री सीमा उल्लंघन के
आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
साथ ही उन्होंने बताया कि मछुआरों को शनिवार को पूर्वोत्तर में मन्नार
के तट और उत्तर में डेल्फ्ट और कच्चातिवु द्वीपों से गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कानूनी कार्रवाई के
लिए अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
इससे पहले सितंबर माह में भी 17 भारतीय मछुआरों को जाफना के काकरथिवु
द्वीप के तट से गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के मुताबिक, श्रीलंकाई गृहयुद्ध और युद्ध के दौरान भारतीय
हस्तक्षेप के विवाद से संबंधों की परीक्षा हुई है। जिसके बाद श्रीलंका चीन के करीब
आ गया है, खासकर नौसैनिक समझौतों के मामले में। जबकि भारत ने रिश्ते सुधारने के लिए
परमाणु ऊर्जा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और भारत ने 2015 में श्रीलंका के साथ
परमाणु ऊर्जा समझौता किया है। भारत सभी संभावित क्षेत्रों में श्रीलंका को सहायता
प्रदान करता आया है।