सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

यूपी उपचुनाव: बर्चस्व कायम रखने को भाजपा झोंकेगी अपनी पूरी ताकत

अपनी प्रतिष्ठा बचाये रखने को यूपी भाजपा उपचुनाव में मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्री, महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत अपने शीर्ष नेताओं को चुनावी मोर्चे पर लगाएगी

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश , Twitter: rajatkmishra1
  • Oct 22 2020 1:47PM

विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा की चुनावी जनसभाएं गुरुवार 22 अक्तूबर से शुरू होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को तीन क्षेत्रों में चुनावी जनसभाएं करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा भी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे। 

उपमुख्यमंत्री भी संभालेंगे मोर्चा

24 अक्तूबर को उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा बुलंदशहर में जनसभा को संबोधित करेंगे।  28 अक्तूबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मल्हनी तथा देवरिया में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। केशव प्रसाद मौर्य 29 अक्तूबर को नौगांव सादात, टूंडला तथा घाटमपुर में जनसभाओ को संबोधित करेंगे।

सुनील बंसल ने क्षेत्रों में बैठकें शुरू की

दूसरी तरफ प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी उपचुनाव वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। पार्टी ने सभी विधानसभाओं में राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व पार्टी के प्रदेश पदधिकारियों की भी सभाएं और बैठकें तय की हैं। ये नेता पार्टी की योजना के अनुरूप पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार अभियान को गति देंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार