सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

EXCLUSIVE : सुदर्शन से विशेष बातचीत में बोले BJP अध्यक्ष विष्णुदेव साय...'केंद्र की योजना से अन्नदाताओं का कल्याण होगा, छत्तीसगढ़ में अराजकता का है माहौल', और क्या कहा? देखिये

छत्तीसगढ़ के भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय से प्रदेश और देश के विभिन्न मुद्दों पर सुदर्शन न्यूज़ छत्तीसगढ़ ब्यूरो योगेश मिश्रा ने बातचीत की।

योगेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ ब्यूरो- 9329905333
  • Oct 20 2020 12:08PM

छत्तीसगढ़ में भाजपा आम लोगों की लड़ाई को बेहतरी के साथ लड़ते रहेगी। आम लोगों के मुद्दों के लिए छत्तीसगढ़ में लगातार भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।  साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा लगातार नई ऊर्जा के साथ मैदान में जुटी हुई है....ऐसा मानना है छत्तीसगढ़ में भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदेव साय का। मंगलवार को सुदर्शन न्यूज़ से खास बातचीत में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय से प्रदेश और देश के विभिन्न मुद्दों पर सुदर्शन न्यूज़ छत्तीसगढ़ ब्यूरो योगेश मिश्रा ने बातचीत की।

सवाल - कार्यसमिति गठन के बाद पहली बैठक है, क्या मुद्दे रहेंगे?
जवाब- कार्यसमिति गठन के बाद पहली बैठक है। और छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेताओं को सौभाग्य इसमें केंद्रीय मंत्री का उद्बोधन मिला है। उन्होंने बताया कि अब केंद्र सरकार किसानों से 10 हज़ार करोड़ का चावल खरीदेगा। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही बैठक में कृषि प्रस्ताव पास हुए। भाजपा के दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई है।

सवाल- केंद्र की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने क्या रोडमैप है भाजपा के पास?
जवाब- भारत सरकार ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नये कृषि कानून से किसानों को बहुत फायदा होगा। देश के साथ छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं का कल्याण होगा। साथ ही स्वप्न के अनुरुप किसानों की आय दोगुना होगी।

सवाल- छत्तीसगढ़ में किस तरह लड़ाई लड़ेंगे आप?
जवाब-  छत्तीसगढ़ में अराजकता का माहौल लगातार देखा जा रहा है। लॉ एंड आर्डर चरमरा गई है। दुष्कर्म की घटनाओं के एफआईआर तक दर्ज नहीं हो रहे हैं। हम लगातार मजबूत विपक्ष के रुप में जनता के लिये लड़ाई लड़ते रहेंगे।

(सुदर्शन से बातचीत के दौरान)

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार