सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Himachal Pradesh: कांग्रेस को लेकर CM योगी ने जनता से किये ये सवाल, पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2023 के अंत तक जब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा तो यह विश्व का सबसे बड़ा मंदिर होगा और यह भारत का राष्ट्र मंदिर होगा।

Geeta
  • Nov 4 2022 6:26PM

कांगड़ा में विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के समलाणा में चुनावी जनसभा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2023 के अंत तक जब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा तो यह विश्व का सबसे बड़ा मंदिर होगा और यह भारत का राष्ट्र मंदिर होगा। हर भारतवासी गौरव की अनुभूति कर पाएगा।

सीएम योगी ने लोगों से पूछा- क्या कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा पाती। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण में कांग्रेस बैरियर बन रही थी। अगर किसी दुश्मन ने भारत की सीमा में घुसने का प्रयास किया या भारत के खिलाफ कोई षड्यंत्र किया तो सर्जिकल स्ट्राइक के लिए हिमाचल के वीर जवान तैयार हैं। 


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों ज्वाली, ज्वालामुखी व घुमारवीं में चुनावी रैलियां कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। सीएम ने विकास, आस्था व काम की बदौलत जनसमर्थन मांगा तो स्थानीय लोगों ने भी जय श्रीराम के नारे लगाकर उनके विश्वास पर अपनी मुहर लगाई। तीनों रैलियों में मुख्यमंत्री ने न सिर्फ आमजन से संवाद किया बल्कि कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जो 55 साल में कुछ नहीं कर पाए उनसे अब उम्मीद न कीजिए।

उन्होंने कहा कि यूपी में आस्था के सभी स्थल नई आभा के साथ वैश्विक मानचित्र पर छा रहे हैं। सावन मास में काशी और देव दीपावली व इस महीने अयोध्या में 1-1 करोड़ श्रद्धालु आए।

एक तरफ आस्था का सम्मान, इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास तो दूसरी तरफ माफिया के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हम धड़धड़ा अभियान चलाते हैं, इसलिए ऐसा न हो कि कोई कमजोर सरकार आ जाए और वहां के माफिया चोरी-छिपे दुम दबाकर यहां छिप जाएं।

यहां के शांत क्षेत्र देवभूमि को कलंकित करने का कार्य करें। कांग्रेस का हाथ, माफिया के साथ रहा है। इसलिए आप सभी से यह अपील करने आया हूं कि हमें विकास व राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बिना रुके-झुके, बिना किसी परवाह के काम करने वाली सरकार चाहिए, वह भाजपा देगी। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार