सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

शिमला शहर में प्रचार में उतरी कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा.... भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा स्मार्ट नहीं सीमेंटेड सिटी.... लोग ढूंढ रहे स्मार्ट सिटी.....

शहर में स्मार्ट सिटी के तहत जो काम करवाए जा रहे हैं उसे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। यही नहीं इस सरकार ने एनजीटी को शिमला डेवेलपमेंट प्लान भी भेजा है लेकिन एनजीटी ने उस पर रोक लगा दी है।

Gunjan Kapoor
  • Oct 29 2022 2:55PM

हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर जहाँ उम्मीदवार प्रचार में जुटे हैं वहीं राष्ट्रीय स्तर के नेता भी प्रचार करने पहुंच रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा शनिवार को शिमला के माल रोड के लोअर बाजार में कांग्रेस उम्मीदवार हरीश जनारथा के समर्थन में प्रचार करने पहुंच गई है।

शहरवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मांगे वोट

वहीं इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील के साथ भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। वहीं उन्होंने स्मार्ट सिटी को सीमेंटेड और लोहे की सिटी करार कर दिया और शहर में बनाए गए ओवरब्रिज को नशे का अड्डा भी बताया है।

मूलभूत सुविधाएं अब भी नहीं है उपलबध

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा का कहना है कि शिमला शहर में पिछले 15 सालों से भाजपा के विधायक है लेकिन शहर में लोग मूलभूत सुविधाओं अभी भी उपलबध नहीं है। शहरवासियों को न तो समय पर पानी मिलता है और न ही यहां पर जाम की समस्या से छुटकारा मिल पा रहा है।

पर्यावरण को हो रहा नुकसान

वहीं बता दें कि शहर में स्मार्ट सिटी के तहत जो काम करवाए जा रहे हैं उसे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। यही नहीं इस सरकार ने एनजीटी को शिमला डेवेलपमेंट प्लान भी भेजा है लेकिन एनजीटी ने उस पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि इस बार शहर की जनता कांग्रेस के साथ है और इस बात का मन बना चुकी है। शिमला शहरी से इस बार हरीश जनारथा जीत को दर्ज करेंगे। शहर में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और हरीश जनारथा के साथ प्रचार में जुटी हैं।

1000 का बजट दिलवाकर बनाया जनता का मजाक

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा कांग्रेस पर विकास कार्यों के विरोध करने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर से अपनी नाकामियों का ठीकरा कांग्रेस पर ना फोड़ने की नसीहत दी है। उन्होंने अनुराग ठाकुर से पूछा कि वह ऊना से हमीरपुर के बीच रेल चलाने के लिए केवल 1000 का बजट दिलवाकर जनता का मजाक बनाया है. वहीं अब आंसू किसके निकल रहे हैं और क्यों निकल रहे हैं और जयराम ठाकुर को वह मुख्यमंत्री क्यों नहीं मानते? जयराम ठाकुर को नेता और भावी मुख्यमंत्री मानना चाहिए।

कठपुतली मुख्यमंत्री दिल्ली के इशारों पर कर रही काम

जब आप ही मुख्यमंत्री को आप मुख्यमंत्री नही मान रहे तो उन्हें कमजोर कांग्रेस नही आप कर रहे हो। लेकिन यह सच्चाई है कि जयराम ठाकुर से ज्यादा कमजोर मुख्यमंत्री देश मैं कहीं नहीं होगा। कठपुतली मुख्यमंत्री दिल्ली के इशारों पर काम करते रहे जिसका कंट्रोल दिल्ली में है और इस रिमोट कंट्रोल की बैटरी का नाम जयराम ठाकुर है। ये बैटरी अब कमजोर हो चुकी है और रिमोट बन्द हो चुका है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार