सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नवरात्र पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए शहर व ग्रामीण अंचलों में तैयारी हो गई शुरू

नवरात्र पर्व को लेकर सजने लगी दुर्गा पंडाल, मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

Laxman Dewangan
  • Sep 25 2022 12:26PM

बालोद। नवरात्र पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए शहर व ग्रामीण अंचलों में तैयारी शुरू हो गई है। देवी उपासना का पर्व नवरात्र 26 सितम्बर से शुरू हो रहा है।

बतादे कि नवरात्र पर्व के लिए दुर्गा पंडाल सजने लगे हैं। नवरात्र की शुरुआत 26 सितम्बर से हो जाएगी। इससे पहले नगर में जगह-जगह दुर्गा पंडाल सजाने का काम शुरू हो गया है। वहीं मूर्तिकार दुर्गा प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुट गए है। दुर्गा मंदिरों में साफ-सफाई के बाद सजावट की जाने लगी है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारी शुरू कर लिए हैं। मूर्तिकार मां दुर्गा की मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

आकर्षक पंडाल तैयार करने के लिए समिति के सदस्य जुटे

धर्म की नगरी बालोद शहर में हर धार्मिक पर्व पूरी आस्था व उल्लास के साथ मनाया जाता है। नवरात्र का उत्सव सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारी के लिए मूर्तिकारों ने मूर्तियां तेजी के साथ तैयार की जा रही हैं। शहर से बाहर जाने वाली मूर्तियों को मूर्तिकारों ने पहले ही तैयार कर रखा है, इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। देवी मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मूर्तिकारों ने बताया कि नवरात्र पर्व के तहत इस बार मां दुर्गा की मूर्ति बनाने के लिए पर्याप्त आर्डर मिला है। इसे ध्यान में रखकर मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। मूर्तियों के आकार के अनुसार पांच हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक में तैयार किया जा रहा है। समितियों द्वारा भी नवरात्र पर्व की तैयारी को लेकर शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत मूर्तियां स्थापित करने के लिए आकर्षक पंडाल तैयार करने के लिए समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।

रंग और अन्य कच्ची सामग्रियों की कीमतें बढ़ी

मूर्तिकारों की टीम चर्चा करते हुए बताया कि मूर्तियों को तैयार करने में उपयोग आने वाली कच्ची सामग्रियों की कीमतें बढ़ी हैं। प्रमुख रूप से रंग, अभ्रक, रंगीन कपड़ों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण मूर्तियों की कीमतों में भी इजाफा करना पड़ा है। हर साल इनकी कीमतें बढ़ती जा रही हैं। कोरोना काल के दौरान बीते दो सालों में मूर्तियों की पर्याप्त संख्या में बिक्री नहीं हो पाई थी इसके चलते काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

नगर व वार्डों की साफ सफाई

नवरात्र पर्व को देखते हुए नगर की गलियों की साफ-सफाई, प्रकाश व पानी इत्यादि व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा क्षेत्रवासियों ने जताई है। नगर वाशियों का कहना है। नवरात्र पर्व को लेकर नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार