सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में अवैध निर्माण सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को गोमतीनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण सील किया गया।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Sep 20 2022 10:37AM

इनपुट-अंशुमान दुबे, लखनऊ

 
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को गोमतीनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण सील किया गया। 
 
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि महेश गुप्ता व अन्य द्वारा गोमतीनगर के विपुल खण्ड में भूखण्ड संख्या-3/10 पर अनाधिकृत निर्माण किया गया था। जिसके विरुद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-437/2022 योजित किया गया था। जिसमें विहित प्राधिकारी द्वारा स्थल को सील किये जाने के आदेश जारी किये गए थे। उक्त आदेश के अनुपालन में आज अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, विपिन विहारी राय, इम्तियाज अहमद और सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार