सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

रेलवे चलाएगा त्योहार स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि लोग इन स्पेशल ट्रेन में टिकट बुक करा सकते हैं। लोगों की भीड़ को देखते हुए ये स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Sep 17 2022 11:03AM

इनपुट-रोहित बाजपेई, लखनऊ 

 
त्योहारों का सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। फेस्टिवल के दौरान अपने घर जाने वाले लोगों को ट्रेन और बसों में सीट नहीं मिलने की परेशानी होती है। इसी को देखते हुए रेलवे ने आने वाले त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे लोगों को घर जाने में परेशानी नहीं होगी। त्योहारों पर भी इन स्पेशल ट्रेन में लोगों को आसानी से सीट मिल सकेगी। 
 
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि लोग इन स्पेशल ट्रेन में टिकट बुक करा सकते हैं। लोगों की भीड़ को देखते हुए ये स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। यहां हम आपको रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली इन स्पेशल ट्रेन की जानकारी देने जा रहे हैं। इससे आप समय से सीट बुक करा सकते हैं।
 
ट्रेन नंबर 01671 आनन्‍द विहार टर्मिनल-उधमपुर वातानुकूलित आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन 03.10.2022 से 10.11.2022 तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आनन्‍द विहार टर्मिनल से रात 11 बजे चलेगी। ये ट्रेन अगले दिन दोपहर 12.00 बजे उधमपुर पहुंचेगी । वहीं वापसी में 01672 उधमपुर- आनन्‍द विहार टर्मिनल वातानुकूलित आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन 04.10.2022 से 11.11.2022 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को उधमपुर से रात 10.10 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11.10 बजे आनन्‍द विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वातानुकूलित श्रेणी के‍ डिब्‍बों वाली ये ट्रेन ग़ाजि़याबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अम्‍बाला छावनी,लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट छावनी और जम्‍मूतवी स्‍टेशनों पर रुकेगी। वहीं ट्रेन नंबर 01633 नई दिल्‍ली-उधमपुर आरक्षित त्योहार स्‍पेशल 30.09.2022 से 11.11.2022 तक प्रत्येक बुधवार,शुक्रवार और रविवार को नई दिल्‍ली से रात 11.30 बजे चलेगी। ये ट्रेन अगले दिन पूर्वाह्न 11.25 बजे उधमपुर पहुंचेगी। वापसी में 01634 उधमपुर- नई दिल्‍ली आरक्षित त्योहार स्‍पेशल 01.10.2022 से 12.11.2022 तक प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को उधमपुर से रात 09.40 बजे चलेगी और अगले दिन पूर्वाह्न 10.30 बजे नई दिल्‍ली पहुंचेगी।
 
04490 हज़रत निज़ामुद्दीन-लखनऊ साप्‍ताहिक वातानुकूलित आरक्षित स्‍पेशल ट्रेन 03.10.2022 से 07.11.2022 तक प्रत्येक सोमवार को हज़रत निज़ामुद्दीन से रात 09.45 बजे चलेगी। ये ट्रेन अगले दिन सुबह 06.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं वापसी में 04489 लखनऊ- हज़रत निज़ामुद्दीन साप्‍ताहिक आरक्षित वातानुकूलित स्‍पेशल 06.10.2022 से 10.11.2022 तक प्रत्येक गुरुवार को लखनऊ से शाम 07.05 बजे चलेगी। ये ट्रेन अगले दिन सुबह 05.30 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन पहुंचेगी। वहीं 04494 आनन्‍द विहार टर्मिनल-लखनऊ साप्‍ताहिक वातानुकूलित आरक्षित स्‍पेशल ट्रेन 05.10.2022 से 09.11.2022 तक प्रत्येक बुधवार को आनन्‍द विहार टर्मिनल से रात 09.50 बजे चलेगी। ये ट्रेन सुबह 06.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 04493 लखनऊ- आनन्‍द विहार टर्मिनल साप्‍ताहिक वातानुकूलित आरक्षित स्‍पेशल 04.10.2022 से 08.11.2022 तक प्रत्येक मंगलवार को लखनऊ से शाम 07.05 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन सुबह 05.15 बजे आनन्‍द विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार