इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के रनियापुर में नवनिर्मित अनुसंधान केंद्र की शटरिंग गिर गई। शटरिंग गिरने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शटरिंग के नीचे दबे मजदूरों का रेस्क्यू किया। इस दौरान 1 मजदूर की मौत हो गई। वहीं 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायल मजदूरों को प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।