सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

5 बार विधायक रहे अरविंद गिरी का चलती कार में हार्ट अटैक से निधन

लखनऊ के हिन्द अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर फैलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Sep 6 2022 10:19AM

इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ

 
उत्तर प्रदेश के जिले लखीमपुर खीरी से एक दुखद खबर सामने आई है। शहर के गोला विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद गिरी का आकस्मिक निधन हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक अरविंद गिरी मंगलवार को मीटिंग के लिए लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान चलती गाड़ी में उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। 
 
लखनऊ के हिन्द अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर फैलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। 65 वर्षीय अरविंद गिरी गोला विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक थे। उनके निधन के बाद गोला में भी लोगों का जुटना शुरू हो गया है।
 
भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले उनका निधन बड़ा झटका माना जा रहा है। अरविंद गिरी गोला में खास लोकप्रिय थे। इतने सालों में उन्होंने अपने क्षेत्र में एक अलग ही पहचान बना रखी थी और लोगों का अरविंद से बहुत जुड़ाव भी था। जनता के साथ-साथ वो भारतीय जनता पार्टी के चेहरा माने जाते थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार