सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराया, Zimbabwe ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे के 28 साल के पार्ट टाइम लेग स्पिनर रयान बर्ल इस मैच के हीरो रहे। उन्होंने जिम्बाब्वे की इस जीत में अहम भूमिका निभाई। रयान बर्ल ने सिर्फ 3 ओवर में ही 5 विकेट झटका। बर्ल ने ऑस्ट्रेलिया के 5 बल्लेबाजों डेविड वार्नर, ग्लेन मैक्सवेल, एस्टन एगर, मिचेल स्टार्क और जोस हेजलवुड को आउट किया।

Raj Mahur
  • Sep 3 2022 12:25PM
जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम को तीन विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 31 ओवर में ही 141 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसे जिम्बाब्वे ने 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे की तरफ से एक स्टार खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया। इस प्लेयर की वजह से ऑस्ट्रेलिया टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। 

जिम्बाब्वे के 28 साल के पार्ट टाइम लेग स्पिनर रयान बर्ल इस मैच के हीरो रहे। उन्होंने जिम्बाब्वे की इस जीत में अहम भूमिका निभाई। रयान बर्ल ने सिर्फ 3 ओवर में ही 5 विकेट झटका। बर्ल ने ऑस्ट्रेलिया के 5 बल्लेबाजों डेविड वार्नर, ग्लेन मैक्सवेल, एस्टन एगर, मिचेल स्टार्क और जोस हेजलवुड को आउट किया। 

रयान बर्ल जिम्बाब्वे के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट हासिल किए हैं। रयान बर्ल की गेंदबाजी की आलम ये था कि ऑस्ट्रेलिया के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। डेविड वार्नर ने अकेले 94 रनों की पारी खेली। वार्नर के अलावा सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल ही दहाई के आकड़े तक पहुंच सके। ग्लेन मैक्सवेल ने 22 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली। वार्नर, मैक्सवेल और जिम्बाब्वे की ओर से दिए गए अतिरिक्त 9 रनों को हटा दे तो ऑस्ट्रेलिया 9 बल्लेबाजों ने सिर्फ 19 रन ही बनाए हैं। 

जिम्बाब्वे ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हरा दिया। ये पहली बार है कि जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दी है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के आगे टिक ही नहीं पाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम का जिम्बाब्वे दौरा अब खत्म हो चुका है। इसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया 6 सितंबर से न्यूजीलैंड की टीम के साथ घर पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी और 20 सितंबर से भारत दौरे पर 3 मैचों की टी20 श्रृंखला खेलेगी। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार