सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Himachal Pradesh: भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिरमौर पहुंचे जेपी नड्डा... मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी रहे मौजूद

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेता कभी भी छाती ठोंककर ये नहीं कह सकता कि उन्होंने जनता के लिए काम किए हैं। जो जमीन पर रहकर लोगों की सेवा करता है, वही विकास की बातें कर सकता है। हमें विकसित भारत और विकसित हिमाचल बनाना है। हमें आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर हिमाचल बनाना है।

Geeta
  • Aug 20 2022 4:03PM

जेपी नड्डा नगर परिषद मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा देने पर सरकार सकारात्मक तरीके से विचार कर रही है और जल्द ही इस पर निर्णय हो जाएगा। बता दें कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को पहली बार सिरमौर पहुंचे। नड्डा का सुबह पांवटा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।

वहीं नड्डा ने आगे कहा कि पांवटा साहिब एक एतिहासिक नगरी है। यहां गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने जीवन के साढ़े चार साल बिताए, ऐसे पवित्र स्थान को नमन। नड्डा ने कहा विकास की बातें हिम्मत के साथ लोगों के सामने करने की ताकत सिर्फ भाजपा में ही है।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेता कभी भी छाती ठोंककर ये नहीं कह सकता कि उन्होंने जनता के लिए काम किए हैं। जो जमीन पर रहकर लोगों की सेवा करता है, वही विकास की बातें कर सकता है। हमें विकसित भारत और विकसित हिमाचल बनाना है। हमें आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर हिमाचल बनाना है।

नड्डा ने कहा की आज भारत बदल गया है। जितना काम किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है, इतना काम किसी भी सरकार ने नहीं हुआ। मोदी सरकार में कृषि बजट चार गुना बढ़ा है। 2014 में ये मात्र 33, 000 हजार करोड़ रुपये सालाना था, वहीं आज ये बढ़कर 1,33000 करोड़ रुपये हो गया है। पहले हमारा देश रक्ष्रा क्षेत्र का सामान आयात करता था, जबकि अब हम निर्यात कर रहे हैं। अब देश का निर्यात छह गुना बढ़ चुका है।

नड्डा ने कहा हमें ये पहचानने की जरूरत है कि सही लोगों के कुर्सी पर आने से क्या फर्क पड़ता है। हिमाचल प्रदेश में सही लोगों को कुर्सी मिलती है, तो प्रदेश टीकाकरण में नंबर एक बनता है। आज हिमाचल में सड़कें बनी हैं, घर-घर में पानी पहुंचा है। कांग्रेस के शासन में हिमाचल से विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया था। किसी ने इस पर आवाज नहीं उठाई, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इसकी आवाज उठाई।

नड्डा ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल का विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया। अटल जी ने हिमाचल को 10 वर्ष के लिए औद्योगिक पैकेज दिया था। लेकिन मनमोहन सिंह ने आते ही सात साल बाद वह पैकेज खत्म कर दिया था। अटल के सपनों को साकार करते हुए मोदी ने मात्र छह साल में ही अटल टनल को पूरा किया। आज वह टनल हमारे रक्षा क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा रास्ता बन चुकी है।

नड्डा ने कहा डबल इंजन सरकार के चलते हिमाचल प्रदेश आज रसोई के धुंए से मुक्त प्रदेश बन गया है। 10,000 किमी से ज्यादा लंबी सड़कें यहां पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत बनी हैं। कोविड के दौरान यहां 500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज दिया गया गया है। कहा कि हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने पर सरकार सकारात्मक तरीके से विचार कर रही है और जल्द ही इस पर निर्णय हो जाएगा।

नड्डा शिरगुल महादेव मंदिर से चूड़धार के लिए 250 करोड़ से 57 किमी लंबा रोपवे बनेगा। वहीं, 300 करोड़ से आईआईएम सिरमौर बन रहा है। 1998 में सुखराम को टिकट देना सही फैसला था। पांवटा में शीघ्र एडीजे कोर्ट खोला जाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार