सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

लखनऊ: आज़ादी के उत्सव के बीच बंगला बाजार में हुआ पथराव, तिरंगा यात्रा के दौरान मचा बवाल

बता दें कि लखनऊ में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के बीच बंगला बाजार की दुकानों और मकानों पर पत्थर चलाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग दुकानों और मकानों पर पत्थरबाजी किए जाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं।

NAMRATA BAJPAI
  • Aug 15 2022 4:18PM

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। लखनऊ में भी इसी मौके पर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के बीच बंगला बाजार की दुकानों और मकानों पर पत्थर चलाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग दुकानों और मकानों पर पत्थरबाजी किए जाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं।

बता दें कि लखनऊ में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के बीच बंगला बाजार की दुकानों और मकानों पर पत्थर चलाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें लोग दुकानों और मकानों पर पत्थरबाजी किए जाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में लोगों को ये कहते सुना जा सकता है कि आप सभी लोग अंदर चले जाओ। सड़क से हट जाओ। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय दो गुटों में बवाल हुआ था। जिसके बाद उसी में से कुछ लोगों ने बाजार में आकर पत्थरबाजी की। दोनों गुटों के लोगों के हाथों में पत्थर थे। वहीं, दूसरे व्यक्ति ने बताया कि कुछ लोगों ने अचानक यहां पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। लखनऊ में इसी दौरान तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी, तभी ये बवाल मचा। घटनास्थल से मिल रहे वीडियो में ईंट और पत्थर भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है, और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। वहीं कई लोग इन वायरल वीडियो में भागते हुए भी दिख रहे हैं। पुलिसकर्मी भी लोगों को समझाते हुए देखे जा सकते हैं। घटना 15 अगस्त की सुबह की बताई जा रही है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो गुटों में सुबह बवाल हुआ था. एक गुट के लगभग 7-8 लोग दूसरे गुट के लोगों को मारने के लिए पत्थर आदि लेकर आए और उन्होंने ही पत्थर फेंके। बताया जा रहा है कि जब तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी, तभी ये पत्थरबाजी हुई।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार