सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Himachal में कुदरत का कहर जारी... चंबा में फटा बादल, 1 की मौत, 81 मार्ग हुए अवरुद्ध

हिमाचल में कुदरत का कहर जारी है। कहीं भारी बरसात और कहीं बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। देर रात हिमाचल के चम्बा में बादल फटने का मामला सामने आया है।

Akshat Shrotry
  • Aug 8 2022 4:10PM

हिमाचल में कुदरत का कहर जारी है। कहीं भारी बरसात और कहीं बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। देर रात हिमाचल के चम्बा में बादल फटने का मामला सामने आया है। प्रदेशभर में 81 सड़कें अवरूद्ध, 79 बिजली ट्रांसफार्मर ठप और 13 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

 चंबा जिले के सरोग गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। भूस्खलन से दीवार ढह गई। मलबे के नीचे दबने से 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई। किहार सेक्टर के डांड मुगाल के गांव भडोगा में यह हादसा देर रात हुआ।

 मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र ब्यास देव के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस जवानों ने शव को मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। भारी बारिश से डांड नाले में दो कारें, दो पिकअप वाहन, छह बाइकें बह गई हैं।

 डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला के पास पहाड़ी से चट्टान गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। भरमौर-हड़सर हाईवे बग्गा के पास भारी भूस्खलन से बाधित है।

 चंबा जिले के 32 सड़क मार्गों पर भूस्खलन से वाहनों की रफ्तार थम गई है। सलूणी क्षेत्र में पुल और घराट बह गए हैं। प्रशासन ने कई मकान खाली करवाए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार