सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Commonwealth Games से पहले भारत को बड़ा झटका, एक साथ दो खिलाड़ी बाहर

भारत की तेज़ फर्राटा धाविका एस धनलक्ष्मी डोप टेस्ट में फ़ैल होने के कारण आने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले सकेंगी। अब त्रिकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी ऐश्वर्य बाबू भी प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाए गए हैं।

Raj mahur
  • Jul 20 2022 6:29PM
भारत की तेज़ फर्राटा धाविका एस धनलक्ष्मी डोप टेस्ट में फ़ैल होने के कारण आने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले सकेंगी। अब त्रिकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी ऐश्वर्य बाबू भी प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाए गए हैं। 

धनलक्ष्मी बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत की 36 सदस्यीय टीम में से एक है। दरअसल धनलक्ष्मी विश्व एथलेटिक्स की इंटीग्रिटी यूनिट द्वारा कराए गए टेस्ट में प्रतिबंधित स्टेरॉयडके सेवन की दोषी पाई गईं। जानकारी के मुताबिक, ‘धनलक्ष्मी एआईयू द्वारा कराए गए डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाई गई हैं। इसलिए वह बर्मिंघम खेलों में नहीं खेलेंगी।’

दरअसल एस धनलक्ष्मी 100m  और  4*100m में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थी। वह यूजीन में विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी भारतीय टीम में थी लेकिन वीजा दिक्कतों के कारण नहीं जा सकी। अब से पहले धनलक्ष्मी ने 26 जून को कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 22.89 सेकंड का समय निकाला था और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी सरस्वती साहा (22.82 सेकंड) तथा हिमा दास (22.88 सेकंड) के बाद 23 सेकंड से कम समय निकालने वाली वह तीसरी भारतीय बनी। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार