सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi: मंदिर के पुजारी की सरेआम निर्मम हत्या ... फिर आक्रोशित भीड़ ने हत्यारे का लिया जमकर हिसाब

एक ६२ वर्षीय वृद्ध पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई। सोनिया विहार ढाई पुश्ता के पास एक शख्स ने पुजारी की बुरी तरह पिटाई की।

Prem Kashyap Mishra
  • Jul 7 2022 3:21PM

पुजारियों पर अत्याचार और व्यभिचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है।  पुजारियों के साथ मार पिट और हत्या के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने मिल रही है।  इसके कारण और वजह क्या है इस बात को अगर समझना होगा तो हमे पिछले कुछ वर्षों के मामलों को गहनता से समझना होगा और सबकी वजहों की सागर में गोते लगाने होंग। पालघर, बिहार, झारखण्ड के बाद अब मामला दिल्ली से सामने आया है। 

जहाँ एक ६२ वर्षीय वृद्ध पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई।  सोनिया विहार ढाई पुश्ता के पास एक शख्स ने पुजारी की बुरी तरह पिटाई की। बाद में पुजारी को जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां देर उनकी मौत हो गई। मृतक पुजारी का नाम सोनी राम था, जो सोनिया विहार के तीसरे पुश्ते पर रहते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम सोनू भट्ट है, जिसकी लड़ाई झगड़े के बाद पब्लिक ने जमकर पिटाई कर दी थी। वह अभी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस को बुधवार सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर सूचना मिली कि सोनिया विहार में पुस्ता के पास, सोनी राम नामक एक पुजारी को पीटा जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि सोनिया विहार के निवासी राम को जेपीसी अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि आरोपी सोनू भट्ट को स्थानीय लोगों ने पीटा और उसे सिविल लाइन्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।

अधिकारी ने आगे बताया कि बाद में राम को जीटीबी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया जहां बुधवार शाम को उसकी मौत हो गई। भट्ट के विरुद्ध धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भट्ट का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। फिलहाल, बुजुर्ग पुजारी की पिटाई के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार