महाराष्ट्र में वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस नेताओं की एक बैठक सहयाद्री गेस्ट हाउस, मुंबई में आयोजित की गई। जिसमें एचके पाटिल, एआईसीसी प्रभारी- महाराष्ट्र, राज्य पार्टी अध्यक्ष नाना पटोले और अन्य उपस्थिति रहे।
वहीं बैठक समाप्त होने के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP नेता अजीत पवार ने मुंबई में कहा कि हम अंत तक उद्धव ठाकरे जी के साथ खड़े रहेंगे। हम मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर नजर रख रहे हैं.
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर और शिवसेना को विभाजित करने की कोशिश कर रही है। हम इस पर काम कर रहे हैं कि इसे कैसे सुलझाया जाए। महा विकास अघाड़ी सरकार जारी रहेगी और 5 साल पूरे करेगी।हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कांग्रेस MVA के साथ खड़ी है.
महाराष्ट्र कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि 2019 में भाजपा को (सत्ता में आने से) रोकने के लिए साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर महा विकास अघाड़ी का गठन किया गया। कांग्रेस अभी भी उस पर कायम है और महा विकास अघाड़ी के लिए हमारा समर्थन जारी है.